देश के सबसे बड़े जॉब फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली बनाई थी 9 वेबसाइट
आईजी ईओडब्ल्यूइस जय नारायण पंक ने कहा कि मामले में हमने मध्य प्रदेश के रतलाम से एक इंजीनियर अर्पित पांचाल को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा में ईओडब्ल्यू ने साल 2022 के आखिरी हफ्ते में देश के सबसे बड़े जॉब फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसे अलीगढ़ के कुछ इंजीनियर ऑपरेट कर रहे थे। आईजी ईओडब्ल्यूइस जय नारायण पंक ने कहा कि मामले में हमने मध्य प्रदेश के रतलाम से एक इंजीनियर अर्पित पांचाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने 9 वेबसाइटें विकसित कीं जो सरकारी वेबसाइटों की तरह दिखती थीं।
धोखाधड़ी और ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। मध्य प्रदेश में पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि 2 साल पहले शातिर ठग ने महिला को एडिशन विभाग में संचालक के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Recommended Video

कोहेफिजा थाना के एसआई राम प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर की रहने वाली रेखा रैकवार ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। रेखा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसे 8 फरवरी 2020 को उसके फोन पर सुकांतो दास चक्रवर्ती के नाम के व्यक्ति का कॉल आया। और उसने मिलने के लिए महिला को एक होटल में बुलाया। वहां पर चक्रवर्ती ने महिला के शैक्षणिक दस्तावेज देखने के बाद बोला कि वे उसकी नौकरी केंद्रीय मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एविएशन विभाग में संचालक के पद पर लगवा देगा। लेकिन नौकरी लगवाने की कीमत देनी होगी। इसके बाद चक्रवर्ती ने पीड़ित रेखा से रुपयों की मांग की।
यह भी पढ़ें- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की












Click it and Unblock the Notifications