ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज हॉकी विश्वकप में भाग लेने वाले दो ओड़िआ खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है।

naveen patnaik

भुवनेश्वरःओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज हॉकी विश्वकप में भाग लेने वाले दो ओड़िआ खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। इन दो खिलाड़ियों का नाम अमित रोहिदास एवं नीलम संजीप खेस है, जिनके लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 10-10 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक अमित रोहिदास और नीलम संजीप खेस को भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान हैं। रोहिदास ने 127 मैचों में 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं। डिफेंडर के तौर पर टीम ने पेनल्टी कॉर्नर के लिए रोहितास पर भरोसा दिखाया।

इसी तरह नीलम संजीप खेस ने 30 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पांच गोल किए हैं। राउरकेला के बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर कडोबाहल में खेस का पैतृक गांव है। आज के मैच में घरेलू दर्शक खेस का उत्साह बढ़ाएंगे। ओडिशा के लिए यह गर्व की बात है कि सुंदरगढ़ के ये दोनों खिलाड़ी आज भारतीय टीम के लिए मैदान में उतरेंगे। इन दोनों की मौजूदगी आज खेल में स्थानीय दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+