'नीतीश के बाजू में बैठे अच्छे नहीं लगते तेजस्वी-तेजप्रताप'

नीतीश के विधायक ने लालू के बेटों पर लगाया सनसनीखेज आरोप, मुश्किल है गठबंधन का आगे चल पाना

पटना। राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह से एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को बिहार के भाजपा और जदयू के 132 विधायकों ने एक साथ मिलकर वोट दिया है, उसके बाद एक बार फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। राजद से गठबंधन टूटने के कयास के बीच हम आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं लिहाजा नीतीश कुमार को बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- बिहार: ऑफिस नहीं जा रहे हैं तेजस्वी, तेजप्रताप भी घर पर बैठे

कैबिनेट में लालू के बेटे नीतीश के लिए शर्मिंदगी

कैबिनेट में लालू के बेटे नीतीश के लिए शर्मिंदगी

तेजस्वी यादव को लेकर बिहार की राजनीति में चल रही नूराकुश्ती के बीच एक बार फिर से सीवान जिले से जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए, अन्यथा नीतीश कुमार को उन्हें निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने दो बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव को कैबिनेट में बैठाकर नीतीश कुमार को शर्मिंदगी की स्थिति में पहुंचा दिया है।

लालू के बेटों पर लगाया सनसनीखेज आरोप

लालू के बेटों पर लगाया सनसनीखेज आरोप

श्याम बहादुर ने कहा कि नीतीश कुमार के बगल में लालू यादव के दोनों बेटे बैठते हैं, यह देखने में अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू के दोनों बेटे ट्रांसफर और पोस्टिंग में नीतीश कुमार पर दबाव बनाते हैं।

सीबीआई की एफआईआर के बाद तेज हुए हमले

सीबीआई की एफआईआर के बाद तेज हुए हमले

यहां गौर करने वाली बात यह है कि जबसे सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, उसके बाद से ही तमाम जदयू नेताओं ने लालू और तेजस्वी यादव पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब जदयू विधायक ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप पर इतने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

प्यादों के दम पर नीतीश कर रहे राजनीति

प्यादों के दम पर नीतीश कर रहे राजनीति

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार की राजनीति में एक बड़ी लड़ाई चल रही है और नीतीश कुमार राजनीतिक शतरंज खेल रहे हैं और वह इसमें अपने विरोधियों को मात देने के लिए प्यादों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

राजनीतिक षड़यंत्र- तेजस्वी

राजनीतिक षड़यंत्र- तेजस्वी

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपना वोट देने के बाद तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीबीआई की कार्रवाई पर अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि यह एफआईआर को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत दर्ज कराया गया है। मेरे इस्तीफे की बात मीडिया चला रहा है, जबकि कोई और इस्तीफे के लिए नहीं कह रहा है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति में विश्वास करती है, वह समाज में बंटवारे की राजनीतिक करती है, लेकिन समाज में सद्भाव बनाए रखने के लिए आरजेडी दृढ़ संकल्पित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+