Bigg Boss OTT के होस्ट करण जौहर ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा किस बात से लगता है डर
मुंबई, 2 जुलाई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर जल्द ही बिग बॉस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। पिछले दिनों करण जौहर ने इस शो को लेकर कहा था कि वो बहुत उत्सुक हैं। करण जौहर ने ये भी कहा था कि ये मेरी मां का सपना सच हुआ। करण 'बिग बॉस ओटीटी' के छह सप्ताह तक चलने वाले शो की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं करण जौहर नेअपने एक ऐसे डर का खुलासा किया है, जिसकी वजह से वह खुद कभी इस शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

करण जौहर को इस बात से सबसे ज्यादा लगता है डर
बता दें करण जौहर ने शादी नहीं की है लेकिन उनके दो बच्चे हैं जिनसे वो बेहद अटैच हैं। करण जौहर ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे बच्चों से दूर रहना मेरा सबसे बड़ा FOMO या डर है, वे मेरी खुशी का स्रोत हैं। लंबे समय तक उनके आसपास नहीं रहना मुझे अपनी हत्या करने जैसा है।"करण ने कहा मैं एक पिता भी हैं और कभी भी अपने बच्चों को छोड़कर इस तरह नहीं रह सकते, जैसे बाकी कंटेस्टेंट शो में रहते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी' 8 अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होगा
बता दें करण 'बिग बॉस ओटीटी' के छह सप्ताह तक चलने वाले शो की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह 8 अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होगा। शो की पहली कंटेस्टेंट प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन हैं, जिन्होंने 'जग घूमिया', 'स्वैग से स्वागत' और 'नई जाना' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। 6 हफ्तों तक नेहा भसीन, करण नाथ और अक्षरा सिंह से लेकर अनुशा दांडेकर जैसे सिलेब्रिटीज इसमें नजर आएंगे। इसके बाद टीवी पर 'बिग बॉस 15' का प्रीमियर होगा। जिसे होस्ट सलमान खान करेंगे। डिजिटल एक्सक्लूसिव के पूरा होने के बाद, शो 'बिग बॉस' के सीजन 15 के लॉन्च के साथ कलर्स में चला जाएगा।
Recommended Video

नए बिग बॉस में दर्शकों को नजर आएगा नया ट्विस्ट
बिग बॉस लोकप्रिय रियलिटी शो के इस नए सीजन में दर्शकों के लिए कुछ नए ट्विस्ट दिखाने की उम्मीद है। शुरुआत करने के लिए, करण जौहर लोकप्रिय रियलिटी शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। सेट के अंदर की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थी जिसमें एक कमरे में तीन बंक बेड हैं, जिसमें साइड टेबल मिलते हैं। कमरे के बीच में एक आरामदायक सीट भी रखी थी। जबकि कमरे का फर्श प्लास्टिक के आवरण से ढका हुआ था, कमरे की दीवारों को राशियों के चित्रों से ढंका गया था और एक संदेश था, जिसमें लिखा था, "जंगली रहो"। वहीं कमरे के हर कोने में कैमरे लगे हुए थे. कहने की जरूरत नहीं है कि सेट से अंदर की तस्वीरों ने निश्चित रूप से प्रशंसकों को बिग बॉस ओटीटी की थीम के बारे में आश्चर्यचकित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications