एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, नौकरानी बनाकर रखती थी सास, शॉर्ट ड्रेस पहनने पर पाबंदी
मुंबई। बिग बॉस सीजन 9 में सबसे ज्यादा अगर किसी ने चर्चा बंटोरी ती तो वो थी मंदाना करीमी। मंदाना की हिंदी को लोगों ने खूब पसंद किया। बिग बॉस के बाद उन्हें काम भी मिला और उन्होंने इंडियन बिजनेसमैन से शादी भी कर ली, लेकिन उनकी शादी एक बार फिर से असफल साबित हुई।

नौकरानी बनाकर रखती थी सास
मंदाना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा की लोग हैरान रह गए। 6 महीने में गौरव गुप्ता से अलग हुई मंदाना की एक करीबी दोस्त ने एक वेबसाइट को बताया कि उसकी सास उसे नौकरानी की तरह रखती थी। उससे पूरा दिन किचन में काम करवाती थी। उन्हें मंदाना का बाहर आना-जाना पसंद नहीं था।

शॉर्ट ड्रेस पहने पर थी पाबंदी
मंदाना की क्लोज फ्रेंड ने बताया कि मंदाना के ससुराल वाले उन्हें नौकरानी बनाकर रखते थे। उन्हें ससुराल में शॉर्ट ड्रेसेस पहनने की आजादी नहीं थी। उसे स्पा और किसी पार्लर तक जाने की परमिशन नहीं थी।

टॉर्चर से परेशान थी मंदाना
मंदाना ने भी अपनी दोस्त की बात की पुष्टि की और बताया कि ससुराल वाले उसे टॉर्चर करते थे। लेकिन शुक्र है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हुई। उनके पति भी मंदाना के बजाए अपनी मम्मी का साथ देते थे। उन्हें प्रतारित किया जाता था।

6 महीने में टूट गई शादी
मंदाना ने 25 फरवरी 2017 को बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी लेकिन अगस्त में वो अलग हो गए। मंदाना ने अलग होने की वदह घरेलू हिंसा को बताया। उन्होंने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया ।












Click it and Unblock the Notifications