Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'झूठ बोल रही हैं अर्शी खान, 50 साल के आदमी से की है शादी', मॉडल गहना वशिष्ठ ने किया खुलासा

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस की सबसे विवादित कंटेस्टेंट अर्शी खान के बारे में कई नई बातें सामने आ रही हैं। भोपाल की ही रहने वाली एक मॉडल गहना वशिष्ठ ने अर्शी पर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अर्शी पर आरोप लगाए हैं कि वो असल जिंदगी में शादीशुदा हैं और सभी से ये बातें छिपा रही हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 11: Arshi Khan is married, has ten cases against her? | FilmiBeat

    नई दिल्ली। टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस की सबसे विवादित कंटेस्टेंट अर्शी खान के बारे में कई नई बातें सामने आ रही हैं। भोपाल की ही रहने वाली एक मॉडल गहना वशिष्ठ ने अर्शी पर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अर्शी पर आरोप लगाए हैं कि वो असल जिंदगी में शादीशुदा हैं और सभी से ये बातें छिपा रही हैं। इतना ही नहीं, गहना ने ये भी कहा है कि अर्शी पर कई आपराधिक केस भी चल रहे हैं।

    50 साल के शख्स से की है अर्शी ने शादी

    50 साल के शख्स से की है अर्शी ने शादी

    भोपाल की रहने वाली मॉडल-एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अर्शी खान पर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अर्शी अपने बारे में कई झूठी बातें लोगों को बता रही हैं। अर्शी ने शो पर बताया हुआ है कि वो सिंगल हैं लेकिन गहना के मुताबिक सच्चाई इससे ठीक उलट है। अर्शी खान कुंवारी नहीं हें, बल्कि उन्होंने एक 50 साल के साथ शादी कर रखी है। (फोटो साभार : बिग बॉस ट्विटर)

    अर्शी के ही शहर भोपाल से हैं गहना

    अर्शी के ही शहर भोपाल से हैं गहना

    इतना ही नहीं, गहना ने बताया कि अर्शी अपनी उम्र के बारे में भी झूठ बोल रही हैं। उनकी असल उम्र 32 साल से ऊपर है लेकिन शो में वो अपनी उम्र 27 साल बता रही हैं। बतौर गहना, 'मैं भी उसी शहर से हूं और उन्हें उनके स्कूलों के दिनों से जानती हूं। उनकी असली उम्र 32 साल से ज्यादा है लेकिन उन्होंने शो में अपनी उम्र 5 साल घटा दी है। अर्शी ने बिग बॉस के लिए अप्लाई करने के लिए अपनी पढ़ाई के बारे में भी झूठ बोला है।' गहना ने कहा कि उनके पास ये साबित करने सबूत भी है।

    शाहिद अफरीदी से रिश्ते की बात झूठ

    शाहिद अफरीदी से रिश्ते की बात झूठ

    अर्शी खान हमेशा से पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ अपने रिश्ते की बात बोलती आई हैं। इसपर गहना ने कहा, 'अफरीदी के साथ सेक्स तो दूर की बात है, अर्शी असल जिंदगी में कभी उनसे मिली भी नहीं है। और न ही उसने कभी उनसे बात की है।' बता दें कि अर्शी खबरों में ही तब आईं थी जब उन्होंने शाहिद अफरीदी से अपने रिश्ते की बात कही थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वो अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। (फोटो साभार : बिग बॉस ट्विटर)

    अर्शी के खिलाफ हैं 10 आपराधिक मामले

    अर्शी के खिलाफ हैं 10 आपराधिक मामले

    गहना ने आगे बताया कि अर्शी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले लंबित हैं जिनमें से 4 तो भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रिय ध्वज को लेकर हैं। अर्शी ने दोनों देशों के ध्वजों को अपने नग्न शरीर पर पेंट करवाया था। गहना ने बिग बॉस पर भी निशाना साधते हुए कहा मेरी समझ नहीं आता कि चैनल और बिग बॉस ने ऐसे कंटेस्टेंट को कैसे सलेक्ट कर लिया जो जिंदगी भर झूठ बोलती आई हो।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+