एक्‍ट्रेस का दावा-हिंदू बनने का दबाव डालता है पति

मंदाना और गौरव ने दो साल के रिलेशनशिप के बाद धूमधाम से शादी की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही मंदाना करीमी ने अपने पति से अगल होने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। बिग बॉस के सीजन 9 में कंटेस्टेंट रही मंदाना करीमी अपने पति गौरव गुप्ता से अलग होना चाहती हैं। मंदाना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है साथ ही मंदाना ने तलाक के लिए भी अप्लाई किया है। कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी मंदाना ने करीब 6 महीने पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी की थी।

6 महीने में तलाक तक पहुंची बात

6 महीने में तलाक तक पहुंची बात

मंदाना और गौरव ने दो साल के रिलेशनशिप के बाद धूमधाम से शादी की थी, लेकिन 6 महीने के अंदर ही मंदाना करीमी ने अपने पति से अगल होने का फैसला किया है। मंदाना मे अपनी सास के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। मंदाना ने अपनी शिकायत में लिखा है उनका पति गौरव गुप्ता उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है और धर्म बदलकर हिंदू बनने का दबाव डालता है।

 'क्‍या कूल हैं हम 3'में कर चुकीं है काम

'क्‍या कूल हैं हम 3'में कर चुकीं है काम

मंदाना साल 2012 में मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने आई थीं और वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए गौरव से मिलीं। उन्‍होंने जुलाई, 2016 में सगाई की और जनवरी , 2017 में उनकी शादी हुई। मंदाना करीमी ने बताया है कि उनके ऊपर ऐक्टिंग का करियर छोड़ने का भी दबाव डाला जा रहा था। मंदाना ने अपने पति पर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। 2012 में भारत आई ईरानी मॉडल मंदाना करीमी 'क्‍या कूल हैं हम 3' मूवी में काम कर चुकी हैं।

करियर में नुकसान की भरपाई के लिए मांगे 2 करोड़

करियर में नुकसान की भरपाई के लिए मांगे 2 करोड़

मंदाना ने बिजनेसमेन गौरव गुप्ता से इसी साल मंदाना 25 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी और इसके बाद मार्च में दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लिए थे। लेकिन लगता है कि 6 महीने में ही इनका प्यार फीका पड़ गया। मंदाना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है, इतना ही नहीं मंदाना ने गौरव से 10 लाख रुपये की मांग भी की है। मंदाना ने अपनी याचिका में शादी के बाद हुई परेशानी और पीड़ा के कारण करियर और बिजनेस में नुकसान की भरपाई के करोड़ रुपये की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+