BB14: क्या रुबीना के बार-बार नॉमिनेशन से अभिनव को गेम में हो रहा है फायदा, सलमान ने जमकर सुनाया

BB14: क्या रुबीना के बार-बार नॉमिनेशन से अभिनव को गेम में हो रहा है फायदा, सलमान ने जमकर सुनाया

नई दिल्ली: Bigg Boss 14 बिग बॉस-14 के हाउस में पति-पत्नी की जोड़ी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हमेशा से चर्चा में रहे हैं। रुबीना और अभिनव में इस हफ्ते 'बिग बॉस 14' का कौन कैप्टन टास्क को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ। लेकिन शनिवार (21 नवंबर) के वीकेंड के वॉर में सलमान खान अभिनव शुक्ला पर रुबीना के नॉमिनेशन को लेकर बिगड़ते हैं। असल में बिग बॉस हाउस में रुबीना एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो सबसे ज्यादा बार नॉमिनेट हो चुकी हैं, इसी बात को लेकर सलमान ने अभिनव को सुनाया है।

Rubina dilaik

सलमान ने कहा- अभिनव आपकी वजह से रुबीना गलत दिख रही हैं।

सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को कहा कि रुबीना के बार-बार नॉमिनेशन होने से ऐसा लगता है कि आप पतली गली से निकल जा रहे हैं और हर बार रुबीना नॉमिनेट हो रही हैं। जो गलत दिख रहा है। सलमान खान ने कहा, अभिनव तुम्हारा घरवालों को ये बोलना मुझे कैप्टन बनना है क्योंकि आपको रुबीना को बेघर होने से बचाने हैं...इससे आप तो घरवालों के नजर में अच्छे बन जा रहे हैं लेकिन रुबीना गलत बनते जा रही हैं।

इसपर अभिनव शुक्ला कहते हैं, नबीं साहब मैं आपकी बातों से एग्री नहीं करता हूं...। अभिनव को बीच में रोककर सलमान बोलते हैं, अभिनव आपको हर बार कटोरा लेकर भीख मांगने की जरूरत नहीं है।

वीकेंड के प्रोमो में सलमान खान ये बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब असल में सलमान खान ने अभिनव को पूरी बात क्या बोली है, वो तो आज शो के टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा।रुबीना के नॉमिनेशन से अभिनव को हो रहा है फायदा, सलमान ने सुनाया

एकता कपूर की होगी आज शो में एंट्री

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार शो में टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर एंट्री करने वाली हैं। शनिवार (21 नवंबर) को दिखाए गए शो के प्रोमो एकता कपूर सलमान खान के साथ स्टेज साझा करती दिख रही हैं।

बता दें कि इसी हफ्ते कैप्टन टास्क को लेकर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच बहस हो गई थी। अभिनव कैप्टेंसी टास्क के दौरान किसी भी तरीके की स्ट्रैटिजी बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते। यह देख रुबीना गुस्सा हो जाती हैं। दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह जैस्मिन भसीन बनती हैं। असल में रुबीना और अभिनव दोनों के बीच इस बात पर लड़ाई होती है कि कविता कौशिक या जैस्मिम भसीन में से किस को कैप्टन बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+