Bigg Boss 14: 'मेरी प्रॉपर्टी चाहती है फैमिली', विकास गुप्ता के इस आरोप पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Bigg Boss 14: 'मेरी प्रॉपर्टी चाहती है फैमिली', विकास गुप्ता के इस आरोप पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Bigg Boss 14: Vikas Gupta mother responds On that she wants his property: बिग बॉस -14 में विकास गुप्ता ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी फैमिली उनसे सिर्फ प्रॉपर्टी चाहती है। बिग बॉस-14 के घर के गार्डन एरिया में रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, अली गोनी और राहुल वैद्य के सामने विकास गुप्ता ने दावा किया कि उनके परिवार को सिर्फ और सिर्फ प्रॉपर्टी से मतलब है। जिसपर अब विकास गुप्ता की मां शारदा गुप्ता का बयान आया है। विकास गुप्ता की मां शारदा गुप्ता ने कहा कि वह चाहती हैं कि वह "सब कुछ भूल जाएं और जीवन में खुशी से आगे बढ़ें"।

Vikas Gupta

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए विकास की मां शारदा गुप्ता ने कहा, " झगड़े तो हर परिवार में होते हैं, इसलिए ये पूरी तरह से नॉर्मल है। लेकिन फिर भी मैं अपने बेटे से मिलना चाहती हूं। मैं अपने बेटे से मिलकर उसको सरप्राइज करना चाहती हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि वह (विकास) सब कुछ भूलकर जीवन में खुशी से आगे बढ़े और किसी के प्रभाव में ना रहे।''

अर्शी खान के लगाए गए आरोपों पर विकास की मां शारदा गुप्ता ने कहा, ''अर्शी खान के बारे में अब मैं क्या कहूं। मुझे नहीं पता कि वो क्यों ऐसा बोल रही है। हां, मैंने उससे दो-ढाई साल पहले बात की थी लेकिन कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था, जो मैंने उसके साथ साझा किया था कि वो बस उसे विकास के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। हो सकता है ये उसक गेम प्लान हो, लेकिन मैंने अर्शी खान के साथ कभी भी कुछ भी नहीं कहा जो भी वह विकास पर आरोप लगा रही है और इससे बाहर एक बड़ा मुद्दा है। "

विकास गुप्ता ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं?

विकास गुप्ता ने कहा कि 1.8 करोड़ का लोन हो गया था और उनके पास एक भी रुपया नहीं बचा था। उस वक्त उन्होंने अपनी मां से चले जाने के को कहा था। विकास ने बताया कि कर्ज में होने की वजह से वो बीमार मां की मदद नहीं कर पा रहे थे। विकास ने कहा, ''मैंने उसी दौरान अपनी मां को फोन करके कहा था कि वो देहरादून वाली प्रॉपर्टी को वह बेच दें और मेरा हिस्सा मुझे ना देकर अपने इलाज में लगाएं।''

विकास ने कहा कि शायद यही बात उनकी मां और परिवार को नागवार गुजरी और उन्होंने विकास से बात करनी तक बंद कर दी। विकास गुप्ता ने दावा किया कि उनका परिवार उनसे सिर्फ प्रॉपर्टी चाहता है और इसलिए उनके खिलाफ जान-बूझकर गलत-गलत बातें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+