Big-Boss 14 के घर में जल्‍द राखी सावंत खोलेंगी अपनी सीक्रेट शादी का राज

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant: 'बिग बॉस 14' के फिनाले के प्रीव्यू में फिल्‍म इंडस्‍ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एंट्री मारी है। पिछले शनिवार को पांच चैलेंजर्स में राखी सावंत, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, अर्शी खान और मनु पंजाबी शामिल थे। राखी सावंत ने शो में एंट्री करते ही बिग बॉस के होस्‍ट सलमान खान के साथ मस्ती करती नजर आई थी। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ था। सलमान ने राखी सावंत से जब पूछा था कि शो में आने का उद्देश्‍य क्या है तो उसके जवाब में राखी बोली थी , एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट... मैं रियर एंटरटेनमेंट हूं। राखी सावंत जहां भी रहती हैं वहां चटपटा मसाला न हो ये संभव नहीं है।वही अब बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में राखी सावंत अपनी सिक्रेट शादी से जुड़ा बड़ा राज खोलेंगी।

राखी बोलीं मैं शादी के बारे में सारे राज बिग बॉस के हाउस में खोलूंगी

राखी बोलीं मैं शादी के बारे में सारे राज बिग बॉस के हाउस में खोलूंगी

दृरअसल, इस बार बिग बॉस की टीआरपी काफी कम है यहीं कारण है कि बिग बॉस को सक्‍सेज बनाने के लिए ड्रामाबाज राखी सावंत की एंट्री करवाई गई है। बिग बॉस में एंट्री से पहले राखी सावंत ने एक चैनल को दिए इंटरव्‍यू में अपनी शादी से जुड़े कई राज खोलेगी। उन्‍होंने कहा कि बिग बॉस के घर में अपनी शादी पर से राज खोलूंगी। राखी ने अपने साक्षात्‍कार में कहा इस बार न टीवी है, न मोबाइल है और ना ही मनोरंजन के दूसरे साधन है, तो मैं क्या करूंगी, अपने राज से पर्दा ही हटाऊंगी ना। मेरी शादी के सारे राज बिग-बॉस हाउस में खोले जाएंगे।

पति से तलाक लेने की बात पर राखी ने दिया ये जवाब

पति से तलाक लेने की बात पर राखी ने दिया ये जवाब

राखी की शादी मझधार में लटकी हुई है राखी सावंत ने अपने पति से तलाक लेने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मेरा पति टेढ़ा है पर मेरा है। दुनिया को तय करना होगा कि वो मेरे लायक है या नहीं, क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही टेढ़ा है।

राखी ने कहा बिग बॉस के घर में सब मेरे टॉरगेट पर हैं

राखी ने कहा बिग बॉस के घर में सब मेरे टॉरगेट पर हैं

राखी ने साक्षात्‍कार में बताया कि वो पहले कोरोना के कारण क्वारंटाइन पीरियड में थी उसके बाद उनकी बिग बॉस के घर में एंट्री हुई। राखी ने कहा कि वो वॉशिंग पाउडर में मैं सभी को धोऊंगी। राखी ने कहा कि एक का नाम नहीं बता सकती, क्योंकि सभी मेरे टारगेट पर हैं। राखी बोली बिग बॉस के घर में जिसे टारगेट करो वही आपका दोस्त बन जाता है और जिससे दोस्ती करो वही आपसे जंग कर लेता है। इस घर में कब क्या हो जाए कुछ नहीं कह सकते।

 बिग बॉस के घर में किसी की भी बाजी पलट दूंगी

बिग बॉस के घर में किसी की भी बाजी पलट दूंगी

राखी सावंत ने इंटरव्‍यू में कहा बिग बॉस के घर में सभी भूखे भेडि़ये की तरह होते हैं। राखी ने कहा मेरा फेवरेट राहुल वैद्य था लेकिन अब वो बाहर चला गया है उसकी जगह अब मैं घरवालों को मजे चखाउंगी। राखी ने कहा कि मैं बिग बॉस जीतना चाहती हूं उसने कहा पहले मुझे अनुभव नहीं था लेकिन अब बिग बॉस के इतने अधिक सीजन देख चुकी हूं कि अब मैं चाणक्‍य बन चुकी हूं और शकुनी मामा बन कर अब बिग बॉस के घर में किसी की भी बाजी पलट दूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+