बिग बॉस 14: अली गोनी के साथ सोनाली फोगाट को हुआ लव, जानें क्या बोला उनका परिवार
Bigg Boss News: बिग बॉस सीजन 14 में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं अभिनेत्री से राजनीतिक बनी सोनाली फोगाट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हरियाणा की सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) बिग बॉस 14 (Bigg Boss) में जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके पीछे उनका अली गोनी संग प्यार का इजहार है लेकिन अली संग लव एंगल सामने आने पर सोनाल का परिवार काफी नाराज है। आइए जानते हैं सोनाली फोगाट के परिवार ने इस पर क्या रिएक्ट?

अपने पुराने अंदाज में लौट आईं सोनाली फोगाट
पहले बता दें अभिनेत्री से नेता बनीं सोनाली फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव, 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) के दौरान चर्चा में आई थीं। चुनावी मैदान में खूब तेज-तर्रार नजर आने वाली सोनाली फोगाट बिग बॉस हाउस (Bigg Boss House) में शुरूआती दौर में बहुत शांत थी लेकिन वो एक बाद फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आईं हैं।

सोनाली फोगाट के परिवार वाले हुए नाराज, बोली ये बात
सोनाली फोगाट ने बिग बॉस हाउस में बने रहने और पॉपुलर्टी बटोरने के लिए अली से नजदीकियां बढ़ा ली और अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दिया है। वहीं सोनाली के परिवार को ये बात रास नहीं आ रही है। यही कारण है कि अली गोनी संग सोनाली फोगाट के इस लव एंगल से उनका परिवार काफी नाराज हो चुका है। 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली फोगाट के परिवारवालों को सोनाली का यह लव एंगल बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और वो नहीं चाहते कि बिग बॉस मेकर्स अब इस रिलेशनशिप को राष्ट्रीय चैनल पर हाईलाइट करें।

सिंगल मदर हैं सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट "सिंगल मदर" उनकी 14 साल की एक बेटी है। वर्ष 2016 में सोनाली फोगाट के पति की मौत हो गई थी। उनकी मौत कैसे हुई इसका पता अभी तक नहीं चला है। ये बात सोनाली ने 'बिग बॉस 14' के एक एपिसोड में बताई भी थी। वहीं अली गोनी से सोनाली फोगाट से प्यार का इजहार जब किया तो यूजर्स ने सोनाली को जमकर ट्रोल किया था और बिग बॉस के घर वालों ने सोनाली का जमकर मजाक उड़ाया। वीकेंड का वा' पर सलमान खान ने भी सोनाली और अली की खूब खिंचाई की थी।

40 साल की सोनाली फोगाट कभी दिखती थीं इतनी हॉट
बिग बॉस में एंट्री के बाद सोनाली फोगाट की पहले के समय की मॉडलिंग (Sonali Phogat modeling days) की फोटोज वायरल हुई थी। जिसे देख यूजर्स हैरान रह गए थे। सोनाली फोगाट के स्टाइल स्टेटमेंट को कई लोग पसंद करते हैं और उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर बूम ला दिया था। 40 वर्षीय सोनाली फोगट सिर्फ राजनीतिक दुनिया का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि शोबिज की दुनिया में भी नाम कमा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications