Bigg Boss 14 के घर में आते ही राखी सावंत ने मचाया बवाल, सलमान खान के साथ Video Viral
Bigg Boss 14 के घर में आते ही राखी सावंत ने मचाया बवाल, सलमान खान के साथ Video Viral
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant video viral : 'बिग बॉस 14' के फिनाले का प्रीव्यू, जो कि 5 दिसंबर को है, उसका वीडियो सामने आया है। शनिवार को दिखाए जाने वाले बिग बॉस 14 के फिनाले रात में घर में 5 चैलेंजर्स सहित विकास गुप्ता की एंट्री होने वाली है। इन पांचों चैलेंजर्स में राखी सावंत, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, अर्शी खान और मनु पंजाबी शामिल हैं। राखी सावंत और सलमान खान के बीच होने वाली बातचीत की झलक का प्रोमो चैनल ने जारी किया है। इसमें राखी सावंत सलमान खान के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सलमान खान के साथ राखी का वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत से सलमान खान पूछते हैं इस घर में आपके क्या-क्या प्लान्स हैं, जिसका जवाब राखी देती हैं, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट... मैं रियर एंटरटेनमेंट हूं। जिसके बाद सलमान कहते हैं... झगड़े तो राखी कहती हैं- वो तो पैदा होते ही सीख लिया था। वीडियो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा है, बचकर रहना पड़ेगा, घरवालों को...क्योंकि एंटरटेनमेंट का धमाका करने आ गई हैं राखी सावंत।
राखी सावंत और कश्मीरा शाह की हुई तू-तू, मैं-मैं
इसके अलावा एक अन्य प्रोमो वीडियो को 'द खबरी' पेज ने शेयर किया है। जिसमें राखी सावंत और कश्मीरा शाह की तू-तू, मैं-मैं को दिखाया गया है। राखी सावंत पहले से ही स्टेज पर होती हैं जब कश्मीरा शाह की एंट्री होती है। राखी कश्मीर को देखकर चीखते हुए आवाज में कहती है, 'अरे माते तू मुझे यहां तो छोड़ देती, तू यहां भी आ गई।'' जवाब में कश्मीरा कहती हैं, 'अरे तुझे कैसे परमिशन दी इन्होंने?' वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें?
फिनाले हफ्ते में निक्की तंबोली और राहुल वैद्य हुए बाहर
ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक फिनाले वीकेंड में निक्की तंबोली और राहुल वैद्य टॉप 4 फाइनलिस्ट की रेस से बाहर हो गए हैं। फिनाले रात में एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट को घर से बेघर होंगे, जो निक्की तंबोली और राहुल वैद्य हैं। अभिनव शुक्ला और एजाज खान दो फाइनलिस्ट पहले ही बन चुके हैं। रुबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन टॉप 4 की रेस में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications