Bigg Boss 14: कविता कौशिक ने दिखाया गुस्सा तो भड़के सलमान, कोट फेंक स्टेज से उतरे
नई दिल्ली। टीवी शो बिग-बॉस में इस वीकएंड काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। एजाज से दोस्ती को लेकर कविता कौशिक और सलमान के बीच बहस भी हो गई। कविता के लगातार जवाब देने और गुस्सा दिखाने पर सलमान ऐसे भड़के कि अपना कोट उतारकर फेंक दिया और स्टेज से ही चले गए। कई दूसरे प्रतिभागियों की भी सलमान ने इस दौरान क्लास लगाई।

एजाज से बात करते हुए सलमान और कविता में बहस
सलमान ने 'दोस्ती' के दावों पर ऐजाज खान और कविता कौशिक का आमना-सामना कराया है। कविता ने कहा कि लॉकडाउन में मैंने इसके लिए खाना पकाया, लेकिन यह मेरा दोस्त नहीं है। इनके वजह से मेरी खूब बेइज्जती हुई है। यह कभी मेरे दोस्त नहीं रहे हैं। इस पर ऐजाज ने जवाब दिया कि कविता ने खुद अपनी बेइज्ज्ती करवाई है। कविता ने फिर से बोलना शुरू किया तो सलमान ने उनको टोका लेकिन वह नहीं रुकीं। इस पर सलमान खान गुस्से में आ गए और कहा कि आप लोग लड़ते रहो, लड़ते रहो। गुस्से में सलमान कोट उतारते हुए स्टेज से चले गए।

डबल एविक्शन में बाहर हुईं कविता
सोमवार के एपिसोड में बिग बॉस में बड़ा सीन पलटा। शो से दो कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए। रेड जोन के सदस्य कविता कौशिक और निशांत सिंह मलकानी शो से बाहर हो गए हैं। कविता के जाने का फैसला दर्शकों और निशांत के एविक्शन का फैसला घरवालों ने लिया। कविता के शो से बाहर जाने की अनाउंसमेंट हुई तो वे सभी घरवालों से मिली सिवाय एजाज खान के। एजाज खान को कविता कौशिक ने जाते वक्त इग्नोर किया।

एजाज ने कहा, उसे ऐसे नहीं जाना चाहिए था
एजाज ने कहा कि कविता ने मुझे गुडबाय कहने के लायक भी नहीं समझा। वे मुझे ग्रीन जोन में वापस लेकर आई थीं लेकिन मैंने उन्हें रेड जोन में डाला। दोनों के बीच पिछले हफ्ते काफी हंगामा देखने को मिला था। दोस्ती को लेकर उनमें खूब खटपट हुई। कविता ने दावा किया कि एजाज उनके दोस्त नहीं हैं और वो लगातार एजाज को अपना दोस्त बताने के खिलाफ थीं। ऐसे में एफआईआर से नाम कमाने वाली कविता कौशिक बिग बॉस के घर में ज्यादा नहीं रह सकीं।












Click it and Unblock the Notifications