Bigg Boss 14: राखी सावंत की मां को कैंसर, बेटी से वीडियो कॉल करते हुए हुईं भावुक, बचपन को लेकर किए कई खुलासे

कैंसर का इलाज करा रही मां से बात रो पड़ीं राखी, बचपन को लेकर किए कई खुलासे

Bigg Boss News: टीवी शो बिग बॉस 14 में बीता हफ्ते फैमिली वीक के दौरान सभी कंटेस्टेंट ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान राखी सावंत की मां जया सावंत से वीडियो कॉल पर बात की। राखी की मां जया को कैंसर है और वो अभी अस्पताल में हैं। अस्पताल से बात करते हुए वो भावुक हो गईं। उन्होंने राखी के बचपन को लेकर कई बातें भी कीं।

 मां को देख रोईं राखी

मां को देख रोईं राखी

मां से वीडियो कॉल पर बात करते हुए राखी रोने लगीं। राखी के भाई राकेश सावंत ने बताया कि उनकी मां को पेट का कैंसर है और जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है। राखी बिग बॉस के घर में कह रही थीं कि उनके घर से कोई बात करने नहीं आएगा लेकिन जब अपनी मां को उन्होंने वीडियो कॉल पर देखा तो वो भावुक हो गईं।

दामाद ने रखा है मेरा ख्याल

दामाद ने रखा है मेरा ख्याल

2जया सांवत ने कहा है कि राखी के पति रितेश उनका खूब ख्याल रख रहे हैं। जया सावंत ने कहा कि राखी सावंत फिलहाल बिग बॉस का हिस्सा हैं। इसके चलते वह उनसे मिलने अस्पताल नहीं आ सकी थीं।जया सावंत ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, राखी के पति रितेश ने मेरा ख्याल रखा है। यहां तक कि मेरा मेडिकल बिल भी अदा किया है। वह हमारे लिए यहां थे। वह भारत आने का काफी प्रयास कर रहे हैं और मैंने उनसे कहा है कि वह सामने आएं और लोगों के सामने अपनी पहचान उजागर करें। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि वह बिग बॉस के दर्शकों के सामने आएंगे और राखी सावंत को अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकार करेंगे।

राखी का बचपन मुश्किल में बीता

राखी का बचपन मुश्किल में बीता

जया सावंत ने ये भी कहा कि राखी को पढ़ा नहीं पाने का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा कि हम बहुत ही मजबूर थे। हम बहुत ही गंदे इलाके में रहते थे और हमारे पास इतने पैसे नहीं थे कि अपने सारे बच्चों को पढ़ा पाते। ऐसे में राखी को ज्यादा नहीं पढ़ा सके। उन्होंने बताया कि राखी को बचपन से ही डांस करने का बहुत शौक था और बहुत बार डांटने के बावजूद वो रुकती नहीं थी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+