Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 14: बढ़ता जा रहा है राखी सावंत का अभिनव के लिए प्यार, क्या कर देंगी वो सारी हदें पार? देखें Video

नई दिल्ली। Bigg Boss 14 Update: टेलीविजन जगत की 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वालीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों बिग बॉस 14 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। शो में चैलेंजर बनकर आईं राखी सावंत ने अन्य प्रतिभागियों की नाक में दम कर दिया है। फिलहाल वह बिग बॉस (Bigg Boss 14) हाउस की कप्तान हैं और घरवालों पर जमकर धौंस जमा रही हैं। शो में राखी सावंत को कई बार अपने पति का जिक्र करते देखा गया है, उन्होंने अपने पति का नाम रितेश बताया था। राखी के मुताबिक उनकी और रितेश की शादी को 3 साल पूरे हो चुके हैं।

अभिनव के लिए अब किस हद तक जाएंगी राखी

अभिनव के लिए अब किस हद तक जाएंगी राखी

हालांकि राखी सावंत ने पिछले दिनों पति को तलाक देने का ऐलान कर घरवालों को चौंका दिया था। बिग बॉस हाउस (Big Boss House) में अकेली पड़ चुकीं राखी सावंत का दिल अब रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के लिए धड़कने लगा है। राखी सावंत ने कई बार अभिनव के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। इस बीच एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत, अभिनव के प्यार के रोती नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Sonali Phogat की इस हरकत पर भड़के Salman Khan, लगाई क्लास | वनइंडिया हिंदी
    बिग बॉस के सामने फूट-फूटकर रोईं राखी

    बिग बॉस के सामने फूट-फूटकर रोईं राखी

    प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत बिग बॉस से कन्फेशन रूम में बैठी हुई हैं और फूट-फूटकर रो रही हैं। इस बीच उन्होंने बिग बॉस से कहा, 'अभिनव के लिए मैं कुछ भी करूंगी, लव देखा है मैंने अभिनव की आंखों में मेरे लिए...और ये प्यार में जाने नहीं दे सकती बिग बॉस।' इतना कहते ही राखी सावंत फूट-फूटकर रोने लगती हैं। राखी सावंत अब अभिनव के लिए क्या करेंगी, यह सवाल दर्शकों के मन में उठ रहे हैं।

    हाथ पर चाकू से अभिनव का नाम लिखना चाहती हैं राखी

    हाथ पर चाकू से अभिनव का नाम लिखना चाहती हैं राखी

    बता दें कि शुक्रवार रात प्रसारित हुए एपिसोड में राखी सावंत ने अली गोनी (Aly Goni) और अर्शी खान (Arshi Khan) के साथ बहस के बीच कहा था कि वह अभिनव से प्यार करती हैं। इस पर अली गोनी ने कहा कि यह झूठ बोल रही हैं, पहले इसने कहा था कि ये एजाज खान (Eijaz Khan) से प्यार करती है। अली की बात का जवाब देते हुए राखी सावंत ने कहा, नहीं मैं अभिनव शुक्ला से प्यार करती हूं। अभिनव से बिना शर्त प्यार करती हूं। इस बीच राखी माइक पर बिग बॉस से पूछती हैं कि क्या अपने हाथ पर चाकू से अभिनव का नाम लिखकर उन्हें अपना सच्चा प्यार साबित करने की इजाजत है।

    अभिनव के नाम का लगाया सिंदूर

    अभिनव के नाम का लगाया सिंदूर

    बता दें कि कुछ दिन पहले राखी सावंत ने खुद को अभिनव शुक्ला की पत्नी ( Abhinav Shukla Wife) घोषत कर दिया था। बुधवार रात दिखाए गए बिग बॉस के एपिसोड में राखी सावंत ने घरवालों के सामने अभिनव शुक्ला से अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने अपनी मांग में अभिनव के नाम का सिंदूर (Abhinav Shukla name vermilion) भी लगाया। बता दें कि बिग बॉस में एंट्री के बाद से राखी सावंत ने रितेश नाम के शख्स को अपना पति बताया लेकिन अब उनका दिन अभिनव पर आ गया है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: अली गोनी ने राखी सावंत के 'अदृश्य' पति का उड़ाया मजाक, तो मिला करारा जवाब

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+