BB14: राखी सावंत पर आया जूली का 'भूत', Jasmin Bhasin के खिलाफ किया जंग का ऐलान
नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को राखी सावंत (Rakhi Sawant ) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के बीच हुई खतरनाक लड़ाई में राखी की नाक पर चोट आई। वहीं, जैस्मित समेत घर के कई अन्य सदस्यों का कहना था कि राखी सावंत नाटक कर रही हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि बिग बॉस ने खुद इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जैस्मिन और घर के अन्य सदस्यों को चेतावनी दी है। इस बीच बिग बॉस हाउस (Big Boss House) में राखी सावंत के अंदर दो-दो पर्सनालिटी देख दर्शक भी हैरान हैं।

राखी के अजीब बर्ताव से घरवाले परेशान
पिछले कुछ दिनों के राखी सावंत बीच-बीच में अजीब तरह से बर्ताव करने लगती हैं। वह आईने में खुद को देर तक देखती रहती हैं और कुछ बड़ बड़ाती रहती हैं। इस बीच राखी सावंत खुद को जूली बताती हैं। राखी के मुताबिक जूली की मौत 200 साल पहले हुई थी और उसका शव बिग बॉस के सेट के नीचे दफनाया गया था। राखी की मानें तो उनके अंदर जूली की आत्मा आती है, हालांकि घर वाले उनकी हरकतों को नौटंकी बताते हैं।

जूली अवतार में राखी ने दी जैस्मिन को धमकी
हाल ही में बुधवार की रात टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रोमों में देखा जा सकता है की राखी ने डरावना मेकअक किया है और वह जूली वाले कैरेक्टर की तरह बर्ताव कर रही हैं। जैस्मिन भसीन के साथ लड़ाई के बाद आज रात यानी 30 दिसंबर को ऑनएयर होने वाले एपिसोड में राखी का उग्र अवतार देखने को मिलेगा। आज राखी सावंत पूरे एपिसोड में जूली के काल्पनिक 'भूत' वाले रोल में नजर आएंगी।

राखी सावंत ने फाड़ी राहुल की धोती
जूली के डरावने अवतार में राखी सावंत ऐलान करती हैं कि वह किसी को भी घर का कैप्टन नहीं बनने देंगी। प्रोमो में राखी सावंत कहती हैं, 'मैं किसी को कैप्टन नहीं बनने दूंगी, खासकर तुझे जैस्मिन।' प्रोमो में घर के अन्य सदस्यों को दौड़ते-भागते देखा जा सकता है, सभी राखी सावंत से दूर भाग रहे हैं। इस बीच राखी सावंत, राहुल महाजन की धोती फाड़ देती हैं, जिससे एक बार फिर अली गोनी का गुस्सा राखी सावंत पर फूट पड़ता है।
'ये किसी लड़की के साथ होता तो?'
राखी की इस हरकत पर अली गोली और राहुल वैद्य (Aly Shoot and Rahul Vaidya) समेत घर के सारे मर्द उनके खिलाफ मैदान में उतर गए हैं। इस बीच अर्शी खान (Arshi Khan) भी राहुल और अली का पक्ष लेते हुए कहती हैं कि राखी की ऐसी हरकरत स्वीकार्य नहीं हैं। राहुल वैद्य कहते हैं, 'ये किसी लड़की के साथ होता तो? ऐसे नहीं चलेगा।' बता दें कि राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से घर में जूली (Julie) का अवतार भी निभा रही हैं। यह तब शुरू हुआ जब पहली बार उनकी लड़ाई राहुल महाजन (Rahul Mahajan) से हुई। राहुल ने दावा किया था कि पिछले 12 वर्षों से वह राखी से नहीं मिले फिर भी क्यों राखी उन्हें अपना दोस्त बताती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल महाजन ने राखी सावंत को कहा सस्ती सेलेब्रिटी तो भड़के उनके पति रितेश, याद दिलाई पुरानी बात












Click it and Unblock the Notifications