Bigg Boss 14: राहुल महाजन ने राखी सावंत को कहा सस्ती सेलेब्रिटी तो भड़के उनके पति रितेश, याद दिलाई पुरानी बात

Bigg Boss 14 Update: बिग बॉस में प्रतिभागियों के बीच झगड़े होने का सिलसिला जारी है। राहुल महाजन और राखी सावंत के बीच इस बार जमकर झगड़ा हो गया है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि राहुल ने राखी को सस्ती और घटिया सेलिब्रिटी कह दिया। इस पर राखी तो भड़की हीं उनके पति रितेश भी गुस्से में हैं। राखी पर किए कमेंट को लेकर रितेश ने राहुल को खरी-खोटी सुनाई है।

'सोचिए राखी कितनी मजबूर रही होगी'

'सोचिए राखी कितनी मजबूर रही होगी'

राखी के पति ने राहुल महाजन के राखी को घटिया सेलीब्रिटी बोले जाने पर कहा कि अगर राखी ने कभी खुद की कई बार बेइज्जती करवाकर या चीप कॉमिडी कर लोगों को हंसाया है तो सोचिए कि वह कितनी मजबूर रही होगी। उस पर इस तरह का कमेंट कर राहुल ने बताया है कि उसकी क्या सोच है। रितेश ने कहा, मैं भी राखी सावंत का फैन हूं तो क्या मैं भी घटिया हूं? राखी आज भी वह अपने बड़े भाई, मां और बहन के परिवार को संभाल रही है, जिसके लिए मुझे उस पर गर्व है।

राहुल जो कुछ हैं, अपने परिवार की वजह से हैं: रितेश

राहुल जो कुछ हैं, अपने परिवार की वजह से हैं: रितेश

रितेश ने कहा, राखी जो कुछ हैं अपने दम पर हैं जबकि राहुल महाजन क्या हैं और उनका अतीत क्या है, ये सभी जानते हैं। अगर आप राहुल महाजन के फैमिली बैकग्राउंड को हटा दें तो किसी को पता ही नहीं होगा कि राहुल हैं कौन। वह अपने दम पर कुछ नहीं हैं। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए। रितेश ने ये भी कहा कि राहुल पर दो अलग-अलग महिलाएंन घरेलू हिंसा के आरोप लगा चुकी हैं। ये समझने के लिए काफी है कि उनके मन में महिलाओं के लिए क्या इज्जत है।

क्यों हुआ था राखी और राहुल का झगड़ा?

क्यों हुआ था राखी और राहुल का झगड़ा?

राखी सावंत और राहुल महाजन में गार्डन एरिया में किसी बात पर अनबन हुई और राखी राहुल पर चिल्ला पड़ीं। राहुल ने शुरू में राखी को समझाने की कोशिश की लेकिन वे चुप नहीं हुईं तो राहुल ने गुस्से में कहा कि तुम्हारी मुझ पर चिल्लाने की औकात नहीं है। इस पर राखी ने भी जवाब दिया तो राहुल ने कहा कि तू घटिया सेलिब्रिटी हैं और तुझे देखने वाले तेरे फैन भी घटिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+