BB14: राहुल वैद्य ने जताई Rubina Dilaik से शादी करने की इच्छा, जवाब सुनकर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rahul Vaidya wants to marry Rubina Dilaik: बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के लिए राखी सावंत का प्यार धीरे-धीरे सारी हदें पार कर रहा है। शो में चैलेंजर बनकर आईं राखी सावंत (Rakhi Sawant) अब रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। अपने पति अभिनव को बचाने के लिए अब रुबीना दिलैक ने राखी सावंत से पंगा ले लिया है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया जिसमें देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और अली गोनी (Aly Goni) ने उनसे कुछ सवाल पूछे। इसके लिए सबसे पहले रुबीना दिलैक को बुलाया गया।

रुबीना और राहुल से अली ने पूछे तीखे सवाल

रुबीना और राहुल से अली ने पूछे तीखे सवाल

अली गोनी ने रुबीना से सवाल पूछा, 'सब लोग यहां पर आकर कहते हैं कि राहुल वैद्य आपकी फ्लाइट में है, लेकिन आपको ऐसा नहीं लगता कि आप राहुल की फ्लाइट में बैठकर यहां तक पहुंची हैं?' इस पर रुबीना ने जवाब दिया, 'ऐसा आपका सोचना है, मेरा नहीं।' इसके बाद अली गोनी ने अगला सवाल किया, 'आपने मीडिया के सामने कहा था कि सलमान सर एजाज खान को सपोर्ट करते हैं?'

रुबीना ने सलमान खान पर लगाया बड़ा आरोप

रुबीना ने सलमान खान पर लगाया बड़ा आरोप

इस सवाल के जवाब में रुबीना दिलैक कहती हैं, 'बिल्कुल।' इस बीच रुबीना का जवाब सुन बिग बॉस के होस्ट और एक्टर सलमान खान कहते हैं, 'रुबीना आपको ऐसा क्यों लगता है, या आपके जहन में एक गलत बात है ये?' हालांकि इसका जवाब देते रुबीना को प्रोमो में नहीं दिखाया गया है, वो आज के एपिसोड में सलमान की बातों पर अपना विचार प्रकट करेंगी।

अभिनव से पूछा गया तीखा सवाल

अभिनव से पूछा गया तीखा सवाल

रुबीना के बाद अली और देवोलीना अभिनव को बुलाकर उनसे पूछते हैं, लोगों को आपका जेंटलमेन वाला अवतार पसंद आया लेकिन जब से जैस्मिन भसिन से अधिक वोट आपको मिले हैं, तब से आपमें घमंड आ गया है, तो आप पहले जनता को बेवकूफ बना रहे थे या अब बना रहे हैं? इस पर अभिनव कहते हैं, आपका सवाल गलत हैं, तथ्य सही नहीं है। इसके बाद अली पूछते हैं, क्या आपने राखी सावंत को एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया?

राखी ने बताया, प्यार सच्चा है या फेक

राखी ने बताया, प्यार सच्चा है या फेक

इस पर अभिनव ने कहा, बिल्कुल नहीं, अपने आप को दिखाने के लिए मुझे राखी की जरूरत नहीं है। इसके बाद बारी आती है राखी सावंत की। अली ने राखी से पूछा, आपका प्यार सच्चा था या झूठा? तो राखी ने कहा झूठा। अर्शी से पूछा गया, आप विकास गुप्ता से नफरत करती हैं या प्यार? इस पर अर्शी ने कहा, दोनों ही नहीं करती क्योंकि वह इस वक्त किसी भी रिश्ते के लायक नहीं हैं।

रुबीना से शादी करना चाहते हैं राहुल वैद्य

रुबीना से शादी करना चाहते हैं राहुल वैद्य

सवालों की थपेड़े झेलने की अगली बारी राहुल वैद्य की होती है। अली ने राहुल से पूछा, अर्शी और निक्की में से किस पर भरोसा है? राहुल ने जवाब दिया, 'निक्की पर।' इसके बाद राहुल वैद्य से एक 'किल, मैरी, डेट' सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, मैरी रुबीना, डेट राखी और मैं किल अर्शी खान को करना चाहूंगा। राहुल का जवाब सुन सभी हैरान रह जाते हैं, रुबीना का रिएक्शन तो देखते ही बनता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी के बर्ताव से दुखी अभिनव शुक्ला ने सलमान खान से कहा- ये एंटरटेनमेंट है तो मुझे शो से जाना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+