Bigg Boss 14: राखी के बर्ताव से दुखी अभिनव शुक्ला ने सलमान खान से कहा- ये एंटरटेनमेंट है तो मुझे शो से जाना है

Bigg Boss 14: राखी के बर्ताव से दुखी अभिनव शुक्ला ने सलमान खान से कहा- 'अगर ये एंटरटेनमेंट है तो मुझे शो से जाना है'

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar Abhinav Shukla On Rakhi Sawant behaviour: बिग बॉस-14 के शनिवार (30 जनवरी) के वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आ गया है। इस वीकेंड के वार में भी शो के होस्ट सलमान खान सबसे ज्यादा अभिनव शुक्ला और राखी सांवत के मुद्दों पर बात करने वाले हैं। लेकिन सलमान खान का समर्थन अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक को मिलता नहीं दिखा। जिसके बाद अभिनव ने इमोशनल होते हुए राखी सावंत के बर्ताव पर कहा कि अगर ये टरटेनमेंट है तो अभी इसी वक्त वो इस शो को छोड़कर जाना चाहते हैं। असल में बिग बॉस 14 में जबसे राखी सावंत ने जब से एंट्री की है, वो अभिनव शुक्ला के प्रति अपने प्यार को कई बार जता चुकी है। लेकिन राखी सांवत ने बीते हफ्ते में अभिनव शुक्ला के लिए अजीब-गरीब बर्ताव कर रही हैं। जिसको लेकर वो चर्चा में भी हैं।

सलमान खान ने कहा- राखी से हो रहा है अभिनव का फायदा

सलमान खान ने कहा- राखी से हो रहा है अभिनव का फायदा

शनिवार को दिखाए जाने वाले वीकेंड के वार के प्रोमो का वीडियो कलर्स टीवी चैनले ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं- ''अगर राखी सावंत इस घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं तो उसका सिर्फ और सिर्फ पूरा फायदा अभिनव शुक्ला को हो रहा है।' सलमान खान की बात को बीच में रोकते हुए अभिनव कहते हैं, मुझे वो फायदा बिल्कुल नहीं चाहिए... पूरी दुनिया के सामने कहना चाहता हूं...., अभिनव को रोकते हुए सलमान कहते हैं- अभिनव...मुझे पहले अपनी बात कहने दो...तुम्हे ओवररिएक्ट करने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद अभिनव कहते है...अगर ये टरटेनमेंट है तो मुझे अभी के अभी इस शो से बाहर जाना है।''

सलमान से बात करते हुए इमोशनल दिखें अभिनव और रुबानी

सलमान से बात करते हुए इमोशनल दिखें अभिनव और रुबानी

सलमान खान ये पूछते हैं कि राखी इस घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं तो उसका फायद, किसको हो रहा है सबसे ज्यादा। जिसका रुबीना जवाब देती हैं- पूरे घर को सर। जिसके बाद सलमान खान कहते हैं कि क्या आप पति-पत्नी सिर्फ सही हो या पूरा घर सही है? जिसपर रुबीना कहती हैं, सर बात सही और गलत की नहीं है।

इस दौरान सलमान खान से बात करते हुए अभिनव और रुबानी दोनों इमोशनल दिकें। अभिनव और रुबानी दोनों के हाथों में नैपकिन था, जिससे वो अपने आंसू पोछ रहे थे।

'राखी जिस तरह की औरत वो है, वह मुझे बाहर भी नहीं छोड़ेगी'

'राखी जिस तरह की औरत वो है, वह मुझे बाहर भी नहीं छोड़ेगी'

बीते हफ्ते जब राखी सावंत ने अभिनव के निक्कर का नाड़ा खींचा था तो रुबीना दिलैक काफी भड़की थीं। रुबीना ने राखी सावंत को कहा था कि वो अपने हद में ही रहें। जिसके बाद अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्नी रुबीना से राखी के बारे में बात की।

अभिनव ने अपना डर जाहिर करते हुए कहा, 'जिस तरह की औरत वो (राखी) है। मुझे डर है कि वह मुझे बाहर भी नहीं छोड़ेगी। तुमने देखा है वो किस तरह के वीडियोद बनाती है। मैं उससे बिल्कुल बात करना नहीं चाहता हूं।'

'राखी हमारे रिश्ते को बर्बाद करने पर तुली है'

'राखी हमारे रिश्ते को बर्बाद करने पर तुली है'

अभिनव ने कहा, मुझे तो राखी से अब डर लगने लगा है। अब मुझे ऐसा लग रहा है कि क्यों मैंने उसके प्रति ये इमोशन दिखाया भी। इस घर में मेरा और तुम्हार (रुबीना) रिलेशनशिप सबसे पवित्र है और राखी इसे बर्बाद करने पर तुली है।'

इस दौरान अभिनव ने रुबीना को कहा कि वो राखी सावंत से दूर ही रहे क्योंकि राकी अब अभ्रद भाषा का इस्तेमाल कर रही है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+