Bigg Boss 14: गहना वशिष्ठ का बड़ा दावा- 'राहुल महाजन ने की है 4 शादियां, चौथी बीवी बन गई है हिंदू'
Bigg Boss 14: एक बार फिर से 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते रविवार को 'बिग बॉस 14' में चैलेंजर के तौर पर एंट्री करने वाले राहुल महाजन के बारे में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बड़ा खुलासा किया है। मशहूर सेलिब्रिटीज की निजी लाइफ के बारे में करीब से नजर रखने का दावा करने वाली गहना का कहना है कि राहुल महाजन ने तीन नहीं बल्कि चार बार शादी की है और उनकी चौथी पत्नी नताल्या इलीना ने शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है।
Recommended Video

राहुल महाजन ने की हैं चार शादियां
गहना वशिष्ठ ने राहुल पर अपनी शादी छुपाने और गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल महाजन ने गोवा की मॉडल भाविशा देसाई से चोरी से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए। गहना ने कहा कि ये शादी पहली शादी में चल रही अनबन के दौरान हुई थी।
दोनों एक-दूसरे के टच में नहीं
लेकिन आज लंबे वक्त से दोनों एक-दूसरे के टच में नहीं हैं हालांकि भाविशा देसाई पिछले 10-15 सालों से मुंबई में ही हैं लेकिन राहुल और भाविशा का आज कोई वास्ता नहीं हैं, फिलहाल दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा गहना ने नहीं किया है।

राहुल की चौथी बीवी का हुआ धर्म परिवर्तन
इसके बाद गहना ने कहा कि साल 2018 में राहुल महाजन से शादी करने वाली रशियन मॉडल नताल्या अब हिंदू हो गई हैं, अब इसके पीछे की वजह राहुल ही बता सकते हैं। गहना के इस खुलासे के बाद 'बिग बॉस' के अंदर तो खलबली मच गई है लेकिन अभी तक राहुल महाजन की कोई प्रतिक्रिया इस बारे में नहीं आई है।

राहुल महाजन पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप
आपको बता दें कि राहुल महाजन के बारे में अभी तक यही जानकारी थी कि उन्होंने तीन शादियां की है, पहली पत्नी उनके बचपन की दोस्त श्वेता सिंह थीं। दोनों की शादी अगस्त 2006 में हुई थी। श्वेता और राहुल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही श्वेता सिंह ने राहुल पर मारपीट और हिंसा करने का आरोप लगाया था, इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था।
'रियलिटी शो' में की थी दूसरी शादी
इसके बाद राहुल ने साल 2010 में डिंपी गांगुली से एक 'रियलिटी शो' में रियल शादी की थी लेकिन ये शादी भी टिकी नहीं और चार महीने बाद ही डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और फिर साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।
18 साल छोटी मॉडल से की तीसरी शादी!
इसके बाद साल 2018 में राहुल महाजन ने अपने से 18 साल छोटी कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या लीना से तीसरी शादी की और अभी दोनों साथ हैं।

विवादों में रहा है राहुल महाजन का नाम
गौरतलब है कि पिता प्रमोद महाजन की मृत्यु के बाद से ही राहुल महाजन विवादों में रहे हैं। शराब और ड्रग्स के सेवन से राहुल महाजन की तबीयत खराब हो गई थी, इसके लिए भी वो सवालों के घेरे में थे। इसके बाद नशीली दवा रखने और उसके सेवन के आरोप में गिरफ्तार भी गया था, हालांकि बाद में उन्हें दो लाख रुपए के मुचलके पर बेल मिल गई थी। इसके बाद उन पर उनकी पत्नियों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से भी लोगों के निशाने पर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications