Bigg Boss 14 की ट्रॉफी के साथ रुबीना हुईं मालामाल, मिला इतने लाख का ईनाम

Bigg Boss 14 Prize: इंटरटेनमेंट, लड़ाई-झगड़े, रोमांस और तमाम विवादों के बाद रविवार को बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें सभी को पछाड़कर रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रुबीना के लिए ये लम्हा काफी खास था, क्योंकि उनके पति और पूर्व कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला भी मौजूद थे। बिग बॉस की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी तो अपने नाम कर ली, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल अभी भी है कि उनको कितने रुपये का ईनाम मिला।

50 लाख की जगह मिले 36 लाख

50 लाख की जगह मिले 36 लाख

बिग बॉस एक फेमस टीवी शो है। साथ ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इसे होस्ट करते हैं। इस वजह से इसका बजट अच्छा खासा है। बिग बॉस की विजेता बनते ही रुबीना दिलैक को सीजन 14 की ट्रॉफी मिली, साथ ही उन्होंने 36 लाख रुपये की राशि भी जीती। वैसे तो बिग बॉस के विनर के लिए 50 लाख का प्राइज है, लेकिन राखी सावंत ने फिनाले वीक में एंट्री के लिए 14 लाख रुपये कुर्बान कर दिए थे। जिस वजह से ये राशि 36 लाख रुपये ही बची।

घर से बाहर आकर कही ये बात

घर से बाहर आकर कही ये बात

143 दिनों के बाद रुबीना बिग बॉस के घर से बाहर आईं। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने अपने फैन्स को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मैं जिस ट्रॉफी को ले जा रही हूं उसे महसूस नहीं कर पा रही हूं। मैं इतने दिनों से दुनिया से पूरी तरह से कट चुकी थी। मैं फाइनल में पहुंचने की कामना करती थी लेकिन मेरे प्रशंसकों ने मुझको जिताने में मदद की। उन्‍होंने आगे कहा कि मैं इस ट्रॉफी को उन सभी को समर्पित करना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा समर्थन किया। मैंने असफलता का सामना करना सीखा और अनुग्रह के साथ अपनी कमियों को स्वीकार किया। यह मेरे लिए जीवनभर का अनुभव होगा।

पति ने कही ये बात

पति ने कही ये बात

अपनी पत्नी रुबीना की सफलता पर पति अभिनव भी काफी खुश हैं। 143 दिन बाद जब रुबीना ट्रॉफी के साथ अपने घर पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। अभिनव ने रुबीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "माई विनर"। इसके अलावा पति ने उनके लिए घर भी खूबसूरत अंदाज में सजाया था। दीवार पर रुबीना के लिए एक पोस्टर लगा था, जिसमें लिखा था कि वेलकम बैक बिग बॉस लेडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+