Bigg Boss 14: सारा गुरपाल को घर से बाहर किए जाने पर भड़के लोग, बोले- सिद्धार्थ शुक्ला को शो से निकालो

नई दिल्ली। टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 भी काफी पसंद किया जा रहा है। ये शो हमेशा चर्चा में बना रहता है और इस बार भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। सोमवार को इस शो में पहला एविक्शन हुआ है। जिसमें सिंगर सारा गुरपाल को शो से बाहर कर दिया गया है। दरअसल इस बार एविक्शन का ये फैसला घर के सीनियर सदस्यों हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान को लेना था। उन्होंने सारा को सबसे कमजोर प्रतियोगी बताया और घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस फैसले के बाद से लोग सीनियर्स पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं और इनके फैसले को गलत बता रहे हैं।

सिद्धार्थ को लोगों ने बताया गलत

सिद्धार्थ को लोगों ने बताया गलत

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि सारा को शो से नहीं निकाला जाना चाहिए था। कुछ लोग सिद्धार्थ शुक्ला पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला भेदभाव कर रहे हैं और उन्हें शो से बाहर कर देना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि सिद्धार्थ पिछले सीजन में बिल्कुल ठीक थे लेकिन वह इस सीजन में बिल्कुल भी अच्छा नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इतना तक कहा है कि सिद्धार्थ ने सारा गुरपाल को परेशान किया है। अब सारा को घर से निकालकर सीनियर्स ने ठीक नहीं किया है।

सीनियर्स ने चुना सारा का नाम

सीनियर्स ने चुना सारा का नाम

यूजर्स का कहना है कि सारा गुरपाल, निशांत मलकानी और राहुल वैद्य से ज्यादा सक्रिय रही हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि सिद्धार्थ को सारा ठीक नहीं लगी इसलिए बाकी लोगों ने भी उन्हें एविक्ट कर दिया। सारा के साथ गलत किया गया है। बता दें वीकेंड का वार में भी अभिनेता और शो के होस्ट सलमान खान ने प्रतियोगियों को एविक्शन का हिंट दे दिया था। तीनों सीनियर्स ने 'इसमें वो बात नहीं है' कैटेगरी में एक टास्क के दौरान सारा गुरपाल का नाम चुना था। जिसके बाद से ही सारा के घर से बाहर होने का अंदाजा लगाया जा रहा था।

सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने यूं तो बिग बॉस 14 के पहले वीकेंड का वार में सभी 10 फ्रेशर्स प्रतियोगियों को कहा कि वो बहुत धीमे हैं। उन्होंने सारा को लेकर कहा था कि वह शो में कुछ खास करती हुई नजर नहीं आ रही हैं। शो में सारा गुरपाल के योगदान पर सीनियर्स ने भी कई बार सवाल उठाए हैं। सारा ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरी जब उनके कथित पूर्व पति ने एक गेस्ट के रूप में बिग बॉस के घर में उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि उनका असली नाम रचना देवी है। वहीं शो में घर की अब तक की एकमात्र कंफर्म प्रतियोगी निक्की तंबोली हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स टीबीसी यानी टू बी कंफर्म्ड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+