Bigg Boss 14: पवित्रा पूनिया हो सकती हैं बिग बॉस से बाहर, सलमान वीकेंड के वार में घरवालों को देंगे शॉक

Bigg Boss 14: पवित्रा पूनिया हो सकती हैं बिग बॉस से बाहर, सलमान वीकेंड के वार में फिनाले को लेकर घरवालों को देंगे शॉक

Bigg Boss 14 Pavitra Punia Eliminated: 'बिग बॉस-14' में शनिवार (28 नवंबर) को दिखाए जाने वाले वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों को शॉकिंग सरप्राइज देंगे। बिग बॉस 14 के इस सीजन में 8 हफ्ते का सफर पूरा करने के बाद सबसे शॉकिंग ट्विस्‍ट शनिवार को वीकेंड का वार में देखने को मिलेगा, जब सलमान खान इस बात का ऐलान करेंगे कि फिनाले वीक जनवरी के पहले हफ्ते में नहीं बल्कि आने वाले अगले हफ्ते में ही होगा। दूसरा शॉकिंग घरवालों को तब मिलेगा जब शो से इस हफ्ते पवित्रा पूनिया बाहर हो जाएंगी। बिग बॉस के खबरी की मानें तो इस हफ्ते में पवित्रा पूनिया को सबसे कम वोट्स मिले हैं।

Bigg Boss 14

नॉमिनेट सदस्यों में पवित्रा को मिला सबसे कम वोट

सोशल मीडिया पर बिग बॉस की खबर देने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी ने जानकारी दी है कि पवित्रा पूनिया इस हफ्ते घर से इविक्‍ट हो गई हैं। उन्होंने लिखा है, हां ये कंफर्म है कि पवित्रा पूनिया इस हफ्ते घर से इविक्‍ट हो गई हैं, उनके इविक्‍शन का फैसला घरवालों को रात 10 बजे सुनाया गया और उसी वक्त पवित्रा को घर से बाहर निकलना पड़ा।

पवित्रा के इविक्‍शन का एपिसोड रविवार (29 नवंबर) को दिखाया जाएगा। पवित्रा के साथ-साथ घर के बेघर होने के लिए रुबिना दिलैक, जैस्‍म‍िन भसीन, राहुल वैद्य और अली गोनी नॉमिनेट थे।

अगले हफ्ते होगा बिग बॉस 14 का फिनाले

वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि कोई बता सकता है कि बिग बॉस 14 का फिनाले कब होने वाला है?, जवाब में कुछ सदस्य कहते हैं फिनाले जनवरी के पहले हफ्ते में या आखिर में होगा। इस पर सलमान खान सीन पलटते हुए कहते हैं, आपको ऐसा लगता है। तो आपको बताता हूं कि सीन पलटेगा। जनवरी फिनाले नहीं होगा, बल्कि अगले हफ्ते होगा। वो भी आगे सिर्फ चार लोग जाएंगे।

चार लोगों के हिसाब से देखा जाए तो अभी घर में और भी लोगों को बेघर किया जाएगा। अब घर से बेघर होने की प्रक्रिया कैसे होगी और बिग बॉस सीन कैसे पलटेंगे ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+