पवित्रा पुनिया पर बिजनेसमैन पति ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- चार बार दिया धोखा, बिग बॉस के इस पुराने कंटेस्टेंट से रहा अफेयर

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 14 में प्रतियोगी के तौर पर दिखाई दीं पवित्रा पुनिया पर एक बिजनेसमैन ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। होटल चलाने वाले इस शख्स का नाम सुमित महेश्वरी है। जिनका कहना है कि उनकी पवित्रा पुनिया से शादी हुई है। हालांकि पवित्रा ने कहा था कि उनकी केवल सगाई हुई थी और उनका मंगेतर भी था। पवित्रा हाल ही में रविवार को बिग बॉस के घर से बाहर हुई हैं। साथ ही पवित्रा ने पारस छाबड़ा और प्रतीक सहजपाल के साथ अपने रिश्ते की बात भी कही थी। बता दें पारस बिग बॉस के पुराने प्रतियोगी रह चुके हैं।

सुमित- हम अब भी पति और पत्नी हैं

सुमित- हम अब भी पति और पत्नी हैं

अब सुमित का कहना है कि पवित्रा ने शो में सबसे ये छिपाया है कि वह शादीशुदा हैं। इसके साथ ही उन्हें भी पवित्रा ने कहा कि वह सार्वजनिक तौर पर शादी की बात का खुलासा ना करें। इससे पहले पारस ने आरोप लगाया था कि पवित्रा ने अपने पति को लेकर उन्हें धोखा दिया था। सुमित ने दावा किया है कि वही पवित्रा के पति हैं। सुमित ने एक यूट्यूब चैनल फीफाफूज को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम अब भी पति और पत्नी हैं। हमारी सगाई हुई थी और फिर शादी भी हुई, लेकिन पवित्रा ने इसका खुलासा नहीं किया।' उन्होंने आरोप लगाया कि पवित्रा का शादी के दौरान ही चार लोगों के साथ अफेयर रह चुका है। सुमित ने इनमें पारस और प्रतीक का नाम भी लिया है।

सुमित- मेरी ओर से कुछ नहीं बदला है

सुमित- मेरी ओर से कुछ नहीं बदला है

सुमित ने कहा, 'जब मुझे इनके रिश्ते के बारे में पता चला तो मैंने पारस को मैसेज किया। मैंने उन्हें कहा कि तुम उनके साथ रिश्ते में रह सकते हो लेकिन हमारा तलाक होने तक इंतजार करो। उनका टैटू मेरे हाथ में अब भी है। मेरी ओर से कुछ नहीं बदला है।' सुमित ने कहा कि जब उन्हें पवित्रा और पारस के रिश्ते के बारे में पता चला तो वो हैरान रह गए। खासतौर पर उन्हें तब ज्यादा हैरानी हुई जब पता चला कि गोवा में पारस और पवित्रा एक ही होटल में ठहरे थे, ये वही होटल है जहां उन्होंने और पवित्रा ने अपनी शादी की सालगिराह मनाई थी। सुमित कहते हैं, 'हम बहुत लंबे समय से इस तरह के अपमान का सामना कर रहे हैं।'

एजाज खान से करीबी पर क्या कहा?

एजाज खान से करीबी पर क्या कहा?

बिग बॉस के घर में एजाज खान के साथ पवित्रा की बढ़ती करीबियों को लेकर सुमित ने कहा, 'यह हैरान करने वाला था, लेकिन मुझे उनका रिश्ता सच्चा नहीं लगा।' सुमित ने ये भी कहा कि जब पवित्रा की एजाज के साथ करीबी बढ़ने लगीं, तो उन्होंने शो देखना ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पवित्रा को अनुभव ही बताएगा कि वह एक अवसरवादी हैं।

पारस ने क्या कहा था?

पारस ने क्या कहा था?

इससे पहले पारस ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'पवित्रा ने ठीक ही कहा है कि पारस उसकी गलती थी क्योंकि एक शादीशुदा महिला मेरे साथ डेटिंग नहीं कर सकती और मुझे मूर्ख नहीं बना सकती। यह जानकर मुझे काफी आश्चर्य हुआ जब उनके पति ने मुझे मैसेज किया और कहा कि आप दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह सकते हो, जैसा आप चाहते हो लेकिन केवल मेरे और पवित्रा के तलाक के बाद। फिर मैंने इसपर पवित्रा से बात की और उन्होंने स्वीकार कर लिया, तब मुझे एक के बाद एक उनसे जुड़े चौंकाने वाले खुलासे पता चले। मैं अभी अपना मुंह नहीं खोलना चाहता। मैं बहुत कुछ खुलासा कर सकता हूं लेकिन समय बताएगा और ये बिग बॉस में ही दिख जाएगा। अगर मैं अभी अपना मुंह खोलता हूं तो चीजें उनके विपरीत हो सकती हैं और यह ठीक नहीं होगा। उन्होंने मुझसे अपनी शादी को छिपाया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+