Bigg Boss 14: जान के मराठी वाले बयान पर कुमार सानू ने मांगी माफी, बेटे के परवरिश को लेकर कही ये बात
Bigg Boss 14: जान के मराठी वाले बयान ने कुमार सानू ने मांगी माफी, बेटे के परवरिश को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली। Bigg Boss 14. कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू( Jaan Kumar Sanu) ते मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान ने तूल पकड़ लिया है। शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शो की शूटिंग बंद करने की धमकी दी तो चैनल को माफी मांगनी पड़ी। वहीं अब बेटे के बयान को लेकर सिंगर कुमार सानू ने भी माफी मांगी है।

मशहूर सिंगर कुमार सानू ने वीडियो जारी कर अपने बेटे के मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगी है। वहीं कुमार सानू ने बेटे के परवरिश को लेकर अपनी एक्स वाइफ और जान कुमार की मां रीता भट्टाचार्य को जिम्मेदार ठहराया है। जान के मराठी वाले बयान पर वीडियो जारी कर कुमार सानू ने मांगी माफी मांगते हुए कहा कि वो बेटे की गलती के लिए एक पिता हने के नाते माफी मांगते हैं।
कुमार सानू ने कहा कि हमने जो 40-41 साल में कभी नहीं सोना, जिस मुबंई, जिस मुम्बा देवी ने मुझे ये आशीर्वाद, नाम, काम और शोहरत दी, उस महाराष्ट्र के बारे में ऐसी कोई बात मैं सोच भी नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं। मैंने कई भाषाओं में गाने गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा जान मुझसे अलग रहता है। मैं पिछले 27 साल से उससे अलग हूं। उन्होंने जान की परवरिश पर सवाल उठाते हुए लिखा कि मुझे नहीं पता कि उनकी मां ने उन्हें क्या शिक्षा दी है, मैं एक बाप होने के नाते उसकी गलती के लिए माफी मांगता हूं।
उन्होंने कहा कि बाला साहब से लेकर अभी तक मैं जुड़ा रहा हूं। मुझे जब जान की बातों के बारे में पता चला तो मुझसे रहा नहीं गया। मैं एक बार और क्षमा मांगना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस महाराष्ट्र की धरती ने सबकुछ दिया है। मैं एक बार फिर से अपने परिवार की गलती के लिए माफी मांगता हूं।












Click it and Unblock the Notifications