BB: आज कविता खोलेंगी अभिनव के कई राज, गंदे और हिंसक मैसेज से टूटी थी दोस्ती? देखें वायरल Video
नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के आज के वीकेंड का वार में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। बिग हाउस में रुबीना दिलैक से तीखी बहस के बाद घर छोड़ने वालीं एक्स केंटेस्टेंट कविता कौशिक एक बार फिर से बीबी के शेट पर नजर आने वाली हैं। हालांकि इस बार कविता अकेले नहीं आई हैं, कविता के साथ उनके पति रोनित बिस्वास भी सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते नजर आएंगे। कविता के घर में रहने के दौरान अक्सर उनके और अभिनव के बीच कई राज पुराने राज की बात होती रही है लेकिन कभी दर्शकों के सामने दोनों ने खुलकर बात नहीं की।

वीकेंड का वार में कविता ने खोले कई राज
अब शनिवार को टेलीकास्ट होने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ बिग बॉस के स्टेज पर कवित और उनके पति रोनित भी नजर आने वाले हैं। weekend ka war का प्रोमो रिलीज होने के बाद अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस का वीडियों वायरल हो गया है। इतना ही नहीं कविता कौशिक की बातें सुनकर कई दर्शकों ने इसकी आलोचना भी की है। यूजर्स ने कविता कौशिक की बातों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया।
Recommended Video

कविता ने अभिनव पर लगाए संगीन आरोप
बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर निकल चुकी कविता कौशिक एक बार फिर शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि वह शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। बता दें कि शनिवार रात टेलीकास्ट होने वाला एपिसोड अभिनव शुक्ला और रुबीना के लिए काफी सप्राइजिंग होने वाला है। आज कविता कौशिक अपने और अभिनव की दोस्ती को लेकर कई खुलासे करने वाली हैं। इस बीच कविता के पति भी उनके साथ अभिनव पर हमला करते दिखाई देंगे।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ Shameless Kavita
बता दें कि प्रोमों सामने आते ही सोशल मीडिया भी दो खेमों में बंट गया है। एक ग्रुप कविता कौशिक की खींचाई कर रहे हैं तो वहीं दूसरा गुट उनका बचाव कर रहा है। कविता के ट्रोल होने के बाद ट्विटर पर #ShamelessKavita ट्रेंड हो रहा है। वायरल प्रोमों में कविता अपने आरोपों को दोहराती हैं जबकि अभिनव उन सबको खारिज करते दिखाई देते हैं। अभिनव ने कहा कि उन्होंने नशे की हालत में कोई गंदे मैसेज नहीं किए, यहां तक कि उन्होंने हिंसक मैसेज भी नहीं भेजा था।

यूजर्स ने कविता कौशिक को किया ट्रोल
वायरल प्रोमों में देखा जा सकता है कि अभिनव और कविता के बहस के बीच रुबीना फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इस बीच सलमान खान का भी गुस्सा फूट पड़ता है और वह कविता व अभिनव को रोकते हुए उन्हें उनकी हरकतों के लिए शर्मिंदा करते हैं। इस वीडियो को लेकर रुबीना के फैंस अब कविता कौशिक को कोस रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि कविता सस्ती पब्लिसिटी के लिए ऐसी नीच हरकत कर रही हैं। एक यूजर ने पूछा, अगर आपको कोई लड़का गंदे और हिंसक मैजेस करता है तो क्या आप उसे गले लगाएंगी? क्या आप यह कहेंगी कि आप लंबे समय तक दोस्त रहे हैं?
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 14 में राखी सावंत के साथ निक्की तम्बोली और एले गोनी की होगी री एंट्री












Click it and Unblock the Notifications