Bigg Boss 14: कपड़े धोने के दर्द ने जैस्मिन को रुलाया, निक्की के खिलाफ हुआ पूरा घर, देखें वीडियो
नई दिल्ली। टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 भी काफी पसंद किया जा रहा है। ये शो हमेशा चर्चा में बना रहता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैस्मिन भसीन कपड़े धोने को लेकर रोती हुई दिख रही हैं। बाद में वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पूरा घर निक्की टंबोली के खिलाफ हो जाता है। एपिसोड के इस प्रोमो में जैस्मिन रुबिना, अभिनव और सारा के पास आती हैं। जब वो चलती हैं तो अभिनव उनसे पूछते हैं कि क्या कपड़े धो लिए। जिसपर जैस्मिन कहती हैं कि उन्हें दोबारा कपड़े धोने पड़ेंगे।

जैस्मिन को सब चुप कराते हैं
इसके बाद वह रोने लगती हैं। रोते हुए जैस्मिन कहती हैं, 'कपड़े धोना कितना मुश्किल है, मुझे पता ही नहीं था।' फिर सब उन्हें चुप कराने लगते हैं, साथ में हंसते भी हैं। इसके बाद इस क्लिप में आगे देखा जा सकता है कि पूरा घर लगेज टास्क नियम और निक्की टंबोली को लेकर बंटा हुआ है। एजाज खान ये पूछते हैं कि कौन मानता है कि निक्की को दो आइटम मिलने चाहिए। जिसपर पवित्रा पुनिया कहती हैं कि कोई भी नहीं।

निक्की को लेकर शुरू होती है लड़ाई
इसके बाद गौहर कहती हैं कि जब सात आइटम पर आप फैसला लेंगे तभी खाना मिलेगा। इसपर पवित्रा पुनिया कहती हैं कि तुम लोग बैठकर दोस्ती करो, मुझे जब भी भूख लगेगी मैं खाऊंगी। इस मुद्दे के हल होने से पहले हिना खान इसपर चर्चा करती हैं। उनका नियमों के अनुसार लगेज सेक्शन पर नियंत्रण है। सभी लोगों के लिए सात से अधिक आइटम नहीं लिए जा सकते हैं। इसी बीच इनमें लड़ाई शुरू हो जाती है। सभी निक्की को लेकर अपनी परेशानी बताने लगते हैं।

पवित्रा एडजस्ट करने को कहती हैं
निक्की कहती हैं, 'मेरी भी तो जरूरतें हैं।' इसपर पवित्रा कहती हैं, 'एक दिन तो एडजस्ट करलो।' फिर रुबिना बीच में आकर कहती हैं, 'कैसे तुम उसपे सब एनर्जी वेस्ट कर रहे हो जब पता है वो कैसी है।' शहनाज देओल गुस्से में कहती हैं कि टास्क कैसे खत्म नहीं हो रहा। आपको बता दें इस बार बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों के अलावा बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान, सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और पूर्व प्रतियोगी हिना खान भी रह रही हैं। ये लोग दो हफ्ते तक घर में रहेंगे।
View this post on InstagramA post shared by BIGGBOSS 14 JASOOS (@biggboss14jasoos) on
Bigg Boss 14: टास्क में गौहर खान ने खोया आपा, Video में देखें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुई जमकर लड़ाई












Click it and Unblock the Notifications