Bigg Boss 14: टास्क में गौहर खान ने खोया आपा, Video में देखें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुई जमकर लड़ाई
नई दिल्ली। टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 भी काफी पसंद किया जा रहा है। ये शो हमेशा चर्चा में बना रहता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। चैनल ने एक वीडियो शेयर किया है, जो नॉमिनेशन टास्क का है, इसमें गौहर खान काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं। बाद में उनकी सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ाई भी हो जाती है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया वाले इस वीडियो की शुरुआत में पवित्र पुनिया कहती हैं कि बिग बॉस इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया से सुरक्षित होने के लिए घर वालों को एक काम यानी टास्क दे रहे हैं। जिसका नाम ज्वेल थीफ है।

टीम के साथ रणनीति बनाते हैं सिद्धार्थ और हिना
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला टास्क में जीत के लिए अपनी टीम के साथ रणनीति तैयार करते हैं। दूसरी ओर बिग बॉस की प्रतियोगी रह चुकीं हिना खान अपनी टीम के साथ रणनीति बनाती हैं। हिना कहती हैं, 'अगर किसी लड़के के पास मुझे पता है ज्यादा है, तो मैं उससे चुराने की कोशिश भी करूंगी।' तब अभिनव शुक्ला कहते हैं कि लड़कियां एक-दूसरे से चोरी भी करेंगी तो हिना कहती हैं, 'बेशक। जीतेगा तो कोई एक ही ना।'

सिद्धार्थ कहते हैं- ये गेम है
इसके बाद टास्क शुरू हो जाता है और सभी ज्वेलरी चुराने में जुट जाते हैं। सब एक दूसरे के हाथ से ज्वेलरी छीनते हैं। तभी गौहर खान इसका विरोध करते हुए कहती हैं, 'अभी शुरू भी नहीं हुआ है।' तभी सिद्धार्थ तुरंत जवाब देते हैं, 'बिग बॉस में स्वागत है। ये गेम है।' सिद्धार्थ तेज आवाज के साथ कहते हैं, 'चोर चोरी नहीं करेगा तो क्या करेगा।' तभी सिद्धार्थ की पूरी टीम टास्क में तेजी दिखाती है और पवित्र पुनिया जोर से कहती हैं, 'चोर हूं मैं।'

गौहर- इसे कहते हैं तबाही
इसके बाद गौहर गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं, 'टास्क ऐसे नहीं होता। इसे कहते हैं तबाही और यही होता है इस सीजन में।' इसके बाद उनकी और सिद्धार्थ की बहस हो जाती है। वहीं हिना आराम से बैठकर अपना खाना खाती हैं और कहती हैं कि लड़ो लड़ो लड़ो। तब गौहर कहती हैं, 'अगर सिर्फ ताकत और पागलपन से टास्क जीता जा सकता है तो ऐसा ही करो।' फिर सिद्धार्थ हंसते हुए कहते हैं, 'रानी को देखा आग बबूला हो रही है।' गौहर कहती हैं, 'आपको लग रहा है 13वां सीजन चल रहा है।' जिसपर सिद्धार्थ कहते हैं, 'आपको लग रहा है 7वां चल रहा है। सतयुक से कलियुग आ गया।'
Nominations se pehle, task mein hui Seniors, @sidharth_shukla aur @GAUAHAR_KHAN ki jhadap! 😯
— COLORS (@ColorsTV) October 6, 2020
Watch #BiggBoss14 tonight at 10:30 PM.
Catch it before TV on @VootSelect. @BeingSalmanKhan #BB14 #BiggBoss #BiggBoss2020 pic.twitter.com/ohbX61Opev
कई साल पहले कपिल शर्मा ने किया था ऐसा एक्ट जिससे अब तक गुस्सा हैं मुकेश खन्ना, VIDEO किया जारी












Click it and Unblock the Notifications