Bigg Boss 14: निक्की तंबोली पर फिदा हुए कुमार सानू के बेटे जान, मां रीता बोलीं- मेरा बेटा अभी यंग है लेकिन वो...

नई दिल्ली। बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) में मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुए हैं। घर में जान और निक्की तंबोली को आपस में एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते देखा जाता है। लेकिन फिर जल्द ही दोनों की अनबन खत्म भी हो जाती है। फैंस का तो ये भी कहना है कि जान कुमार सानू निक्की तंबोली पर फिदा हो गए हैं। दोनों की बढ़ती करीबियों पर जान कुमार सानू की मां रीता भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। उन्होंने कहा कि जान जैसा व्यवाहर निक्की के आसापस करते हैं, वैसा वह आमतौर पर नहीं करते।

'असल जिंदगी में काफी अलग है जान'

'असल जिंदगी में काफी अलग है जान'

उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि वह निक्की के प्रति आकर्षित हुआ हो। ये असंभव नहीं है, मेरा बेटा अभी यंग है। मेरा मतलब है कि वह ऐसा (जैसा व्यवहार वह निक्की के साथ करता है) नहीं है। वह असल जिंदगी में काफी अलग है। लेकिन मैं उसे पसंद कर रही हूं। ये दिलचस्प लग रहा है। यह अच्छा है कि जान को कोई मिल गया है और यहां तक कि निक्की को भी घर के अंदर कोई मिल गया है। मुझे भी वह बेहतर लग रहा है। वह मुखर हो जाता है और धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है।'

Recommended Video

    Bigg Boss 14 में उठा Nepotism का मुद्दा, Kumar Sanu के बेटे पर भड़के Rahul Vaidya | वनइंडिया हिंदी
    'वह आत्मिश्वासी और बोल्ड है'

    'वह आत्मिश्वासी और बोल्ड है'

    रीता ने आगे कहा, 'वह अपनी भावनाओं के बारे में बोलता है इसलिए मुझे लगता है कि वह अब खेल में रम रहा है। मझे ये जान पसंद आ रहा है। वह आत्मिश्वासी और बोल्ड है। वह कुछ टास्क जीता भी है। घर के अंदर बहुती सी चीजें और दवाब होता है, जो हमें दिखाई नहीं देता।' जान के बचपन के बारे में याद करते हुए रीता ने कहा कि 'जान हमेशा से ही अपने आसपास संगीत को पसंद करता है। वह बचपन से ही अपने आसपास गाने बजाने के लिए कहता था। वह रोने लगता था और संगीत बजाने को कहता था।'

    'गेम में किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए'

    'गेम में किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए'

    जब रीता से पूछा गया कि क्या जान घर में किसी पर भरोसा कर सकता है तो उन्होंने कहा, 'हर कोई खेल रहा है और रंग बदल रहा है, यह खेल है। यहां तक कि जान भी बदल रहा है। तो इस गेम में किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। यहां तक कि मुझे तब गुस्सा आया जब जान ने अपनी कप्तानी निशांत सिंह मल्खानी को दे दी। मैं गुस्से में थी लेकिन जान ऐसा ही है।' उन्होंने जान के प्रोफेश्नल जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके बेटे ने किसी के साथ एक एल्बम रिकॉर्ड की थी लेकिन निर्माताओं ने उसे धोखा दे दिया और किसी और के साथ एल्बम शूट कर ली और जान से सारा क्रेडिट ले लिया। वह कहती हैं कि उन्हें इसपर गुस्सा भी आया लेकिन जान ने कहा कि ठीक है कोई बात नहीं।

    राहुल वैद्य को लेकर रीता ने क्या कहा?

    राहुल वैद्य को लेकर रीता ने क्या कहा?

    रीता ने राहुल वैद्य के उस दावे का भी खंडन किया कि उन्हें नहीं पता था कि जान के माता-पिता अलग हो गए थे। आपको बता दें राहुल ने जान कुमार सानू को यह कहते हुए नॉमिनेट कर दिया था कि उन्हें नेपोटिजम से नफरत है और जान घर में अपने पिता की वजह से हैं। जिसके बाद अन्य प्रतियोगियों और होस्ट सलमान खान ने भी राहुल को काफी खरीखोटी सुनाई थी। रीता कहती हैं कि राहुल उनके दोस्त की बिल्डिंग में रहते हैं और उन्हें इस बारे में सब पता है। इसके अलावा उन्होंने कुमार सानू और अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

    BIGG BOSS 14 से बेघर हुईं कविता ने एजाज को लेकर किया खुलासा, बोलीं- उसे प्‍यार नहीं 'चमचे' चाहिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+