BIGG BOSS 14 से बेघर हुईं कविता ने एजाज को लेकर किया खुलासा, बोलीं- उसे प्‍यार नहीं 'चमचे' चाहिए

मुंबई। टीवी रिएलटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन अब धमाल मचा रहा है। घर के अंदर की राजनीति दर्शकों को रोज नए नए शॉक दे रहे हैं। शो में वाइल्‍ड कार्ड एंट्री कविता कौशिक को अबतक जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन एक हफ्ते में ही वो शो से बाहर हो गईं। घर से बाहर निकलने से पहले कविता कौशिक की कैप्टेन एजाज खान के साथ जमकर तू तू-मैं मैं हुई। कविता ने एजाज को लेकर काफी कुछ कहा जिसे लेकर उनकी आलोचना भी हुई लेकिन बाहर आने के बाद कविता ने पहली बार एजाज संग हुई लड़ाई पर कई खुलासे किए हैं।

बिग बॉस के घर में मेन्यूपुलेटिव होकर रहना पड़ता है

बिग बॉस के घर में मेन्यूपुलेटिव होकर रहना पड़ता है

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में कविता कौशिक ने कहा कि "कहीं न कहीं, मुझे पता था कि मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जो दिल से सोचती है। मैं बहुत वास्तविक हूं। लेकिन, उस घर में आपको बहुत गणना, सतर्क और यहां तक ​​कि मेन्यूपुलेटिव होकर रहना पड़ता है। आप यहां वास्तविक होकर नहीं रह सकते। जब आप गुस्से में कुछ बोलते हैं तो आपके मुंह से निकला एक शब्द, एक वाक्य के पूरे अर्थ को बदल देता है और पूरी तरह से आपके और आपके खेल के खिलाफ जा सकता है।" इंटरव्यू में कविता कौशिक ने यह भी बताया है कि आखिर इस लड़ाई के पीछे का सच क्या था?

एजाज को दोस्‍त और प्‍यार नहीं बल्‍कि चमचे चाहिए

एजाज को दोस्‍त और प्‍यार नहीं बल्‍कि चमचे चाहिए

कविता कौशिक ने आगे कहा है, 'सबसे जरूरी बात यह है कि मैं जो कहना चाह रही थी वो दर्शकों तक पहुंचा ही नहीं। मैं ये बताना चाह रही थी कि एजाज खान को दोस्तों की जरूरत नहीं है। उसे प्यार की जरूरत नहीं है। उसे घर में चमचे चाहिए और वो गेम के लिए सबका इस्तेमाल करता है। मुझे बहुत दुख हुआ है। इसी वजह से सब खराब हुआ। मुझे इस खेल को स्मार्ट तरीके से खेलना चाहिए था। मैं इमोशनल हो गई थी।'

बेघर हुई इन कंटेस्टेंट्स की होगी दोबारा एंट्री!

बेघर हुई इन कंटेस्टेंट्स की होगी दोबारा एंट्री!

अब बिग बॉस के घर का सीन एक बार फिर पलटने वाला है क्योंकि घर में अली गोनी के साथ-साथ अब एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री होने वाली है। 'बिग बॉस 14' के एक फैन पेज के मुताबिक, इस हफ्ते डबल इविक्शन में बेघर हुए निशांत मलखानी और कविता कौशिक को फिलहाल सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है और दोनों 4 नवंबर को घर में दोबारा एंट्री करेंगे। वहीं ऐसी भी खबरें है कि पहले ही हफ्ते में बिग बॉस के घर से बेघर होने वालीं पंजाबी कुड़ी सारा गुरपाल भी 4 नवंबर को बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+