Bigg Boss 14 को मिला पहला फाइनलिस्ट, रुबीना दिलैक ने निक्की तंबोली के लिए दी कुर्बानी
Bigg Boss 14 Finalist: बिग बॉस का सीजन 14 अपने आखिरी सप्ताह में प्रवेश करने वाला है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच 'टिकट टू फिनाले' टास्क जीतने की होड़ लगी हुई है। बिग बॉस ने घर से सदस्यों और उनके सपोटर्स को एक टास्क दिया है जिसको जितने के बाद कोई एक कंटेस्टेंट सीधा बिग बॉस 14 के फिनाले में प्रवेश कर जाएगा। फिलहाल अभी 'टिकट टू फिनाले' की जंग में अली गोनी, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के बीच संघर्ष जारी है।
Recommended Video

'टिकट टू फिनाले' के लिए छिड़ी जंग
आपको बता दें कि बीते बुधवार को ऑन एयर हुए एपिसोड में फिलाने का टिकट जीतने की रेस से राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी बाहर हो चुकी हैं। आज रात दिखाए जाने वाले एपिसोड में निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक और अली गोनी व राहुल वैद्य फिनाले का टिकट जीतने के लिए भिड़ेंगे। खबरों की मानें तो 'टिकट टू फिनाले' का टिकट रुबीना दिलैक जीत चुकीं हैं, हालांकि नॉमिनेटेड होने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें कुछ खास पॉवर दी है जिसका फायदा निक्की तंबोली को हुआ है।

रुबीना ने जीता 'टिकट टू फिनाले'
रिपोर्ट के मुताबिक 'टिकट टू फिनाले' जीतने के बाद रुबीना दिलैक ने निक्की तंबोली को अगल फाइनलिस्ट चुना है। शो से पहले सामने आए बिग बॉस के प्रोमो में देखा गया कि रुबीना दिलैक को जिताने के लिए निक्की तंबोली, राहुल और अली से पंगा ले लेती हैं। वहीं देवोलीना टास्क के संचालक पारस छाबड़ा पर क्रोधित होती दिखाई दे रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पारस ने रुबीना को टास्क का विजेता घोषित किया है।

निक्की तंबोली बनीं पहली फाइनलिस्ट
बिग बॉस खबरी के मुताबिक टास्क जीतने के बाद रुबीना दिलैक को बिग बॉस से एक अधिकार प्राप्त हुआ है जिसका इस्तेमाल कर के वह घर के किसी अन्य सदस्य को पहला फाइनलिस्ट बना सकती हैं। बताया जा रहा है कि रुबीना ने निक्की तंबोली को बिग बॉस 14 का पहली फाइनलिस्ट घोषित किया है। आपको बता दें कि राखी सावंत पर पानी फेकने को लेकर रुबीना शो के अंत तक नॉमिनेट हो गई हैं। इसलिए वह टास्क जीतने के बाद भी फाइनलिस्ट नहीं बन सकीं।

रुबीना ने निक्की के लिए दी कुर्बानी
हाल ही में निक्की और रुबीना में गहरी दोस्ती हुई है। निक्की कई बार खुलकर यह कह चुकी हैं कि वह रुबीना को अपनी बड़ी बहन मानती हैं। टास्क जीतकर निक्की तंबोली को पहली फाइनलिस्ट घोषित कर रुबीना ने भी यह साबित कर दिया कि उनकी दोस्ती झूठी नहीं है। टास्क के संचालक पारस छाबड़ा ने आखिरकार रुबीना दिलैक को इस टास्क का विनर घोषित कर दिया। इस तरह से निक्की रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: पारस ने पवित्रा के रिश्ते पर ली चुटकी, कहा- मैं एजाज खान के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं












Click it and Unblock the Notifications