Bigg Boss 14: पारस ने पवित्रा के रिश्ते पर ली चुटकी, कहा- मैं एजाज खान के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं

Bigg Boss 14: पारस छाबड़ा ने पवित्रा पुनिया के रिश्ते पर ली चुटकी, कहा- मैं एजाज खान के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं

Bigg Boss 14 Paras Chhabra News: बिग बॉस 14 में देवोलीना भट्टाचार्जी के कनेक्शन के तौर पर पारस छाबड़ा ने एंट्री ली है। घर में एंट्री करते ही पारस छाबड़ा ने बिग बॉस 14 के एक्स कंटेस्टेंट पवित्रा पूनिया और एजाज खान के रिश्ते पर कमेंट किया। राखी सावंत से बात करत हुए पारस छाबड़ा ने कहा कि वो एजाज खान के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। पारस छाबड़ा से जब राखी सावंत ने पूछा कि उनका और पवित्रा पुनिया का ब्रेकअप क्यों हो गया था? जब उन्होंने पूरा मामला सेट कर दिया था। जवाब में पारस ने कहा, मेरा और पवित्रा के रिश्ते को खत्म हुए लगभग 2-3 साल हो चुके हैं।

Paras Chhabra

पारस छाबड़ा ने कहा, 'जब मैं पवित्रा को डेट कर रहा था तो वो उस वक्त भी शादीशुदा थीं। उन्हें इसके बारे में तब पता चला, जब उसके पति ने उससे संपर्क करने की कोशिश की।' पारस ने कहा, उसके (पवित्रा) पति ने मुझे टैक्स्ट किया एक दिन और बोला, जितनी फोटो डालनी है डाल लो, लेकिन उससे बोलो कि तलाक ले ले।

पारस छाबड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात से बहुत बड़ा झटका लगा था जब पवित्रा पूनिया ने बिग बॉस में एंट्री से पहले उनके खिलाफ जहर उगला था। पारस ने कहा कि उसके बाद ही उन्होंने मीडिया में पवित्रा पूनिया के बारे में खुलासा किया था। इसी दौरान पारस ने कहा, मैं तो एजाज खान के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने शो में पवित्रा पुनिया के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

पारस छाबड़ा की बातों को सुनकर राखी सावंत ने चौंक गईं। राखी सावंत ने कहा, ''अरे वो तो बेचारा शादी के सपने देखकर बैठा है।'' राखी की बात पर पारस ने कहा, वो ही तो मैं सोचता हूं, भगवान उसका भला करे।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एजाज खान ने कहा है कि वो और पवित्रा पूनिया इस साल के अंत में शादी कर लेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एजाज खान ने कहा, '' अगर सबकुछ ठीक रहा तो मैं और पवित्रा पूनिया इस साल के अंत में जल्द ही शादी कर लेंगे।'' इस इंटरव्यू में पवित्रा पूनिया ने भी कहा था कि वो एजाज से शादी करने को लेकर गंभीर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+