कई साल पहले कपिल शर्मा ने किया था ऐसा एक्ट जिससे अब तक गुस्सा हैं मुकेश खन्ना, VIDEO किया जारी

नई दिल्ली। अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' को वाहियात, अश्लील और फूहड़ता से भरा हुए बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस शो में मर्द औरतों के कपड़े पहनता है और घटिया हरकतें करता है। अब मुकेश खन्ना ने इसके पीछे की वजह बताई है कि आखिर क्यों उन्हें ये शो पसंद नहीं है। आपको बता दें हाल ही में इस शो में महाभारत की कास्ट दिखाई दी थी। इनमें नीतीश भारद्वाज, फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर और गूफी पेंटल शो में पहुंचे थे। इनमें भीष्म पितामाह की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना शामिल नहीं थे।

कपिल से इसलिए नाराज हैं मुकेश खन्ना

कपिल से इसलिए नाराज हैं मुकेश खन्ना

अब मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है, 'इन्होंने शक्तिमान के दौरान एक स्किट किया था, उसमें कृष्णा अभिषेक हुआ करते थे, उनके साथ, शायद कॉमेडी सर्कस हुआ करता था, दोनों मिलकर करते थे। कपिल शर्मा शक्तिमान के कॉस्ट्यूम में थे और एक लड़की खड़ी थी। शक्तिमान लड़की की तरफ बढ़ता है और उसका फोन बजने लगता है। वो ऊंगली करके निकल जाता है। मैंने कृष्णा अभिषेक को फोन किया कि तुम क्या करते हो। शक्तिमान जैसे सात्विक करैक्टर को तुम लोग इस लाइफ में दिखाना चाहते हो। उन्होंने कहा कि ये स्किट मैं करने वाला था लेकिन कपिल ने कहा कि मुझे करने दो। मैंने कहा कोई सैंसर नहीं है तुम लोगों पर, ऐसे कैसे किसी करैक्टर को लेकर कर सकते हो। यही शिकायत है मुझे हिंदुस्तान में ना फिल्म में ना एड में कहीं सेंसर नहीं है। इसलिए मेरा वो दिमाग में था शक्तिमान का, तो मैं बुलाने पर भी नहीं जाता। वो तो शुक्र है कि उन्होंने मुझे इन्वाइट करके अपना अपमान नहीं किया नहीं तो मैं फोन पे ही बोल देता कि आपका वाहियात शो है।'

गजेंद्र चौहान ने क्या कहा?

गजेंद्र चौहान ने क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने शो को लेकर जो बात कही उसपर गजेंद्र चौहान ने कहा कि ये गलत है, ऐसा लगता है अंगूर खट्टे हैं और उन्हें खाने को नहीं मिले। यानी उन्हें शो में बुलाया ही नहीं गया। गजेंद्र चौहान ने कहा, 'उन्होंने (मुकेश खन्ना) ने कहा कि शो में पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनते हैं। वो ये भूल गए हैं कि महाभारत में भी अर्जुन ने महिलाओं के जैसे ही कपड़े पहने थे और एक सीन में डांस भी किया था। क्या उन्हें भी शो छोड़ना चाहिए था? उस समय मुकेश जी ने महाभारत क्यों नहीं छोड़ी? मैं मुकेश जी के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं।' इसके जवाब में मुकेश खन्ना ने गजेंद्र चौहान को अज्ञानी बताया है।

गजेंद्र चौहान को बताया अज्ञानी

गजेंद्र चौहान को बताया अज्ञानी

उन्होंने वीडियो में कहा है, 'गजेंद्र तुम अज्ञानी हो!! महाभारत सीरीयल में अपने आप को धरम राज कहलवाने वाले कलाकार को शायद ये घमंड हो गया है कि शो उनकी वजह से चला था। इसलिए दुनिया भर के सारे अंगूर पहले उन्हें ही मिलने चाहिए। मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले सो वो अंगूर को खट्टा कह रहे हैं और दी ग्रेट कपिल शो को वाहियात शो कह रहे हैं। एक इंटर्व्यू में धर्मराज जी बोले जहां तक वो जानते हैं मुकेश को तो शो में इन्वाइट ही नहीं किया गया था तो वो इंकार कैसे कर सकते हैं! इन्हें ये भ्रम है कि ये हमेशा सच बोलते हैं क्योंकि धर्मराज जो ठहरे तो मैं इसे इनकी अज्ञानता कहूंगा जो इन्होंने ढेर सारी वाहियात फिल्में कर के कमाई है।'

'आप कैसे तुलना कर सकते हो'

'आप कैसे तुलना कर सकते हो'

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'वो बोले कि मुकेश जी कहते हैं कि वो इसलिए कपिल शो में नहीं आये कि यहां मर्दों को औरतों के कपड़े पहनकर नचाया जाता है। तो उन्होंने महाभारत शो क्यों नहीं छोड़ा जहां अर्जुन भी औरतों के वस्त्र पहन बृहंनल्ला बनकर नाचा था। ये बात सुनकर मुझे उनकी समझ पर हंसी आ रही है। मैं यही कह सकता हूं अरे अज्ञानी कहां महाभारत और कहां ये बहूदगी से भरा शो! महाभारत में अर्जुन योद्धा बन कर नाचा था। उस पर उर्वशी का शाप था, उसका ये अज्ञातवास था और वो राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखा रहा था। और यहां कपिल शो में मर्द औरतों की ड्रेस पहन अश्लीलता भरे अन्दाज से कहते हैं "ए मैं तेरे पास बैठ सकती हूं क्या ?" आप कैसे तुलना कर सकते हो मिस्टर धर्मराज!!'

View this post on Instagram

महाभारत सीरीयल में अपने आप को धरम राज कहलवाने वाले कलाकार को शायद ये घमंड हो गया है कि शो उनकी वजह से चला था। इसलिए दुनिया भर के सारे अंगूर पहले उन्हें ही मिलने चाहिए। मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले सो वो अंगूर को खट्टा कह रहे हैं और दी ग्रेट कपिल शो को वाहियात शो कह रहे हैं। एक इंटर्व्यू में धर्मराज जी बोले जहाँ तक वो जानते है मुकेश को तो शो में इन्वाइट ही नहीं किया गया था तो वो इंकार कैसे कर सकते हैं ! इन्हें ये भ्रम है कि ये हमेशा सच बोलते हैं क्योंकि धर्मराज जो ठहरे तो मैं इसे इनकी अज्ञानता कहूँगा जो इन्होंने ढेर सारी वाहियात फ़िल्में कर के कमाई है। आगे वो बोले कि मुकेश जी कहते हैं कि वो इसलिए कपिल शो में नहीं आये कि यहाँ मर्दों को औरतों के कपड़े पहन कर नचाया जाता है।तो उन्होंने महाभारत शो क्यों नहीं छोड़ा जहाँ अर्जुन भी औरतों के वस्त्र पहन बृहंनल्ला बन कर नाचा था। ये बात सुन कर मुझे उनकी समझ पर हँसी आ रही है। मैं यही कह सकता हूँ “ अरे अज्ञानी कहाँ महाभारत और कहाँ ये बहूदगी से भरा शो !” महाभारत में अर्जुन योद्धा बन कर नाचा था। उस पर उर्वशी का शाप था, उसका ये अज्ञातवास था और वो राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखा रहा था. और यहाँ कपिल शो में मर्द औरतों की ड्रेस पहन अश्लीलता भरे अन्दाज़ से कहते हैं “ए मैं तेरे पास बैठ सकती हूँ क्या ??” HOW CAN YOU COMPARE MR DHARAM RAAJ !!

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+