Bigg Boss 14 के पहले हफ्ते में एलिमिनेट हुईं सारा गुरपाल! घरवालों ने ही लिया फैसला

Bigg Boss 14 के पहले हफ्ते में एलिमिनेट हुईं सारा गुरपाल! घरवालों ने ही लिया फैसला

मुंबई: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के पहले वीकेंड के वार के बाद रियलिटी शो से सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली कंटेस्टेंट्स सारा गुरपाल हो सकती हैं। (Sara Gurpal Evicted) बिग बॉस 14 के पहले हफ्ते में ही सारा गुरपाल को घरवालों के फैसले की वजह से घर से बाहर होना पड़ सकता है। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन इतना जरूर तय है कि सोमवार (12 अक्टूबर) को आने वाले शो एक कंटेस्टेंट तो जरूर घर से बेघर होने वाला है।

Sara Gurpal

Recommended Video

    Bigg Boss 14: TRP Scam पर Salman Khan ने कसा तंज, जानिए क्या कहा ? । वनइंडिया हिंदी

    घरवालों ने ही Sara Gurpal को निकालने का फैसला!

    बिग बॉस 14 के पहले वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाने के बाद सभी 10 फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स को बैग पैक कर इस घर से बाहर निकलने के लिए तैयार रहने को कहा था। सारा गुरपाल बिग बॉस 14 के घर से निकाले जाने वाली पहली कंटेस्टेंट बन सकती हैं। बिग बॉस फैन क्लब ने दावा किया है कि सोमवार (12 अक्टूबर) को आने वाले शो में घरवालों के लिए गए फैसले के बाद सारा गुरपाल एविक्ट हुईं हैं।

    Sara Gurpal

    कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब की सिंगर सारा गुरपाल को घर से निकालने का फैसला सीनियर्स हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान ने लिया है। कहा जा रहा है कि सोमवार को सारे 10 फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन टास्क दिया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने माना है कि सारा घर में रहना डिजर्व नहीं करतीं, जिसके बाद तीनों सीनियर्स से सारा को एविक्ट करने का फैसला लिया। अब सारा के एविक्शन में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा तो अपकमिंग एपिसोड में आज होगा।

    सलमान खान ने कहा- सारा कुछ खास करती हुई नजर नहीं आईं

    सलमान खान ने यूं तो बिग बॉस 14 के पहले वीकेंड का वार में सभी 10 फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स को कहा कि वो बहुत धीमे हैं। वहीं उन्होंने सारा को लेकर कहा था कि वह शो में कुछ खास करती हुई नजर नहीं आ रही हैं। शो में सारा गुरपाल के योगदान पर सीनियर्स ने भी कई बार सवाल उठाए हैं। सारा ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरी जब उनके कथित पूर्व पति ने एक गेस्ट के रूप में बिग बॉस के घर में उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि उनका असली नाम रचना देवी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+