Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 14: एजाज खान, रुबिका दिलैग और राधे मां बनेंगी शो का हिस्सा, देखिए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 जल्द शुरू होने जा रहा है। ये शो हर साल चर्चा में बना रहता है। शो का ग्रैंड प्रीमियर शनिवार की रात होगा, जब सभी प्रतियोगियों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो जाएगी। हालांकि शो के फैंस अभी से इन प्रतियोगियों को लेकर कयास लगा रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन के जो भी प्रतियोगी होंगे, वह सभी बिग बॉस के घर में बंद रहेंगे। इस बार भी शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ही हैं। हालांकि इस बार बिग बॉस पिछले सीजन से थोड़ा अलग होगा। पहली बार बिग बॉस के घर में रेस्त्रां, स्पा, थियेटर और मॉल होंगे।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: घर में एंट्री लेंगे ये Contestants । Rubina Dilaik। Eijaz Khan । वनइंडिया हिंदी
    सिद्धार्थ, गौहर और हिना निभाएंगे निर्णायक भूमिका

    सिद्धार्थ, गौहर और हिना निभाएंगे निर्णायक भूमिका

    इसके साथ ही सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान और बिग बॉस 11 की रनर-अप हिना खान शो में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगियों की सटीक जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन शो के प्रोमो से पता चल रहा है कि इस बार शो का हिस्सा कौन बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी शो के प्रोमो वीडियो के आधार पर हमने प्रतियोगियों की एक अस्थायी सूची बनाई है, तो चलिए देखते हैं कि इसमें किनका नाम शामिल है।

    जान कुमार सानू

    जान कुमार सानू

    वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का परिचय दिया है। जान अकेले ऐसे प्रतियोगी हैं, जिनका नाम शो के प्रीमियर से पहले बताया गया है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला से शो के लिए कुछ टिप्स भी लिए हैं।

    रुबिका दिलैक और अभिनव शुक्ला

    रुबिका दिलैक और अभिनव शुक्ला

    टीवी एक्टर्स और रीयल लाइफ कपल रुबिका दिलैक और अभिनव शुक्ला भी बिग बॉस 14 में दिखाई देंगे। हालांकि इन दोनों को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन प्रीमियर की एक तस्वीर से पता चलता है कि ये भी शो का हिस्सा होंगे। रुबिका दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जी टीवी के शो 'छोटी बहू' में साथ में काम किया था।

    पवित्रा पुनिया

    पवित्रा पुनिया

    पवित्रा पुनिया ने 'लव यू जिंदगी', 'होंगें जुदा ना हम' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे कई शो में काम किया है। वह बिग बॉस 13 के प्रतियोगी पारस छाबड़ा के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। कलर्स टीवी द्वारा प्रीमियर का टीजर शेयर करने के बाद पता चलता है कि वह भी शो का हिस्सा होंगी, इस वीडियो में वह टिप टिप बरसा पानी में डांस करती हुई दिख रही हैं। उनका चेहरा इसमें छिपा हुआ है, लेकिन पीठ पर बने टैटू ने पता चलता है कि वह इस शो में दिखेंगी।

    एजाज खान

    एजाज खान

    लोकप्रिय धारावाहिक 'काव्यांजलि' और 'क्या होगा निम्मो' जैसे शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले एजाज खान बिग बॉस 14 का हिस्सा बन रहे हैं। कलर्स टीवी द्वारा प्रीमियर का टीजर शेयर किया गया है, जिसमें वह कमांडो 3 के गाने तेरा बाप आया पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वह वीडियो में सफेद रंग का टक्सेडो पहने दिख रहे हैं।

    निक्की तंबोली

    निक्की तंबोली

    निक्की तंबोली एक अभिनेत्री हैं, जो तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने चिकाती गडिलो चित्रकोटुडु, थिप्पारा मीसम और कंचना 3 जैसी फिल्मों में काम किया है। कलर्स टीवी द्वारा शेयर टीजर वीडियो में वह दिलबर गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं। हालांकि क्लिप में उनका चेहरा पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है।

    राधे मां

    राधे मां

    चैनल द्वारा ग्रैंड प्रीमियर का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां बिग बॉस के घर में प्रवेश करती दिख रही हैं। ट्वीट में लिखा है, 'बरसेगी किसकी कृपा इस शनिवार बिग बॉस के घर में? बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर, 3 अक्टूबर, शनिवार रात 9 बजे।' हालांकि ये साफ नहीं है कि वह इस शो में प्रतियोगी के तौर पर आ रही हैं या फिर विशेष मेहमान के तौर पर।

    जैस्मिन भसीन

    जैस्मिन भसीन

    शो 'दिल से दिल तक' में बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करने वाली अभिनेत्री जैस्मिन भसीन पिछले साल उनके (सिद्धार्थ) दोस्त के तौर पर बिग बॉस के घर में आई थीं। ऐसी अफवाह है कि वह इस साल शो में शामिल होंगी। उन्होंने शो 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' और 'टशन-ए-इश्क' में भी अभिनय किया है।

    राहुल वैद्य

    राहुल वैद्य

    रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन से प्रसिद्धि पाने वाले गायक राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के प्रतियोगी के रूप दिखेंगे। वह रियलिटी शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' और 'संगीत का महामुकाबला' में भी दिखाई दे चुके हैं।

    निशांत सिंह मल्कानी

    निशांत सिंह मल्कानी

    निशांत सिंह मल्कानी ने हाल ही में लोकप्रिय शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' को छोड़ दिया है। जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बिग बॉस 14 में दिखेंगे। निशांत ने 'मिले जब हम तुम', 'ससुराल गेंदा फूल' और 'राम मिलाये जोड़ी' जैसे शो में भी अभिनय किया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+