Bigg Boss 14: पति अभिनव से कई गुना ज्यादा फीस चार्ज कर रही हैं रुबीना, जानिए अपने चहेते कंटेस्टेंट की कमाई
नई दिल्ली। Bigg Boss 14 Contestants earning: टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 14 को लेकर रोजाना नई-नई खबरें सामने आती रहती है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई हो या प्यार यह शो हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बिग बॉस कंटेस्टेंट की इनकम को लेकर खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घर में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली कंटेस्टेंट एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) हैं। बिग बॉस (Bigg Boss 14) से कमाई के मामले में रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला को भी पीछे छोड़ दिया है।
Recommended Video

जानिए रुबीना दिलैक और सलमान खान की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस से सबसे ज्यादा फीस शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान (Salman Khan) वसूल रहे हैं। उन्हें हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बिग बॉस 14 के प्रतिभागियों में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik fees) को शो के लिए हर सप्ताह 5 लाख रुपए की पेमेंट की जाती है। उनकी यह फीस पति अनुभव (Abhinav Shukla) की फीस से कहीं ज्यादा है।

जैस्मिन भसीन को मिलते हैं इतने रुपए
Jasmin Bhasin fees:आज हम आपको ऐसे ही कई और कंटेस्टेंट की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर सप्ताह बिग बॉस से मोटी कमाई कर रहे हैं। रुबीना के बाद सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली दूसरी कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन हैं। वह हर सप्ताह 3 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं।

अभिनव शुक्ला की कमाई
Abhinav Shukla fees: शो के अगले कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला की बात करें तो फीस वसूलने के मामले में वह अपनी पत्नी और जैस्मिन से पीछे हैं। रिपोर्ट की मानें तो अभिनव हर हफ्ते के हिसाब से 1.5 लाख रुपए की फीस चार्ज कर रहे हैं। उनके और रुबीना की फीस में करीब 3.5 लाख रुपए का अंतर है।

निक्की तंबोली की फीस 1 लाख से अधिक
Nikki Tamboli Fees: अभिनव शुक्ला के बाद नंबर आता है एक्ट्रेस और मॉडल निक्की तंबोली का। कम वोटों के चलते शो से एक बार बाहर हो चुकीं निक्की तंबोली की हाल ही में घर वापसी हुई है। वह भी बिग बॉस शो के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूल कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक निक्की तंबोली को हर हफ्ते 1.2 लाख रुपए मिलते हैं।

राहुल वैद्य चार्ज कर रहे इतनी फीस
Rahul Vaidya Fees: वहीं, निक्की तंबोली के दोस्त और बिग बॉस हाउस के अगले कंटेस्टेंट राहुल वैद्य की बात करें तो वह भी शो के लिए मोटी रकम वसूल रहे हैं। भावनाओं मे बहकर बिग बॉस का घर छोड़ चुके राहुल की भी निक्की के बाद घर वापसी हुई है और वह हर सप्ताह के लिए 1 लाख रुपए की फीस चार्ज कर रहे हैं।

आर्थिक तंगी से परेशान एजाज खान की फीस
Eijaz Khan Fees: बिग बॉस सीजन 14 के चर्चित कंटेस्टेंट एजाज खान की बात करें तो उन्होंने एक बार शो में बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बिग बॉस में वह अपनी आर्थिक तंगी सुधारने के इरादे से ही आए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एजाज को हर हफ्ते बिग बॉस मेकर्स की तरफ से 1.20 लाख रुपए फीस मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Gautam Gulati Covid-19 positive:बिग बॉस के विजेता गौतम गुलाटी हुए कोरोना संक्रमित, फिलहाल लंदन में हैं अभिनेता












Click it and Unblock the Notifications