बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट ने बयां किया अपना दर्द, किसी की टूटी शादी तो कोई कर रहा आर्थिक तंगी का सामना

नई दिल्ली। बिग बॉस का सीजन-14 इस बार अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में है। पिछली सभी सीजन की तरह इस बार के सीजन को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। बीतते समय के साथ बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट की बीच गहमा-गहमी बढ़ती जा रही है। फिलहाल घर के अंदर बंटवारे को लेकर टीम रुबीना और टीम जैस्मिन एक दूसरे से भिड़ रही है। बिग बॉस हाउस में एक तरफ जहां ट्रॉफी के लिए कंटेस्टेंट्स में खींचतान दिख रही है वहीं, घर के कुछ सदस्यों ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातकर एक दूसरे से अपना दुख बांटा है।

शादी से एक महीने पहले खत्म हो गया था एजाज का रिश्ता

शादी से एक महीने पहले खत्म हो गया था एजाज का रिश्ता

बिग बॉस - 14 ट्रॉफी के प्रबल दावेदार और गरम मिजाज वाले एजाज खान ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया, 2015 में उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन जब शादी में एक महीना बचा था तो उनका अपनी मंगेतर से रिश्ता टूट गया। एजाज के मुताबिक शादी के लिए उन्होंने ड्रेस से लेकर सभी जारूरी शॉपिंग कर ली थी, पता नहीं क्या हुआ दिमाग हट गया था मेरा, हममें से किसी की गलती नहीं थी, हम दोनों का फैसला था ये।

एक्स गर्लफ्रेंड ने चुराए एजाज के पेट्स, यौन शोषण का केस भी किया

एक्स गर्लफ्रेंड ने चुराए एजाज के पेट्स, यौन शोषण का केस भी किया

एजाज ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उस दौरान हममें से कोई उस शादी के लिए तैयार था। फंडामेंटल इश्यू सॉल्व ही नहीं हो रहे थे, चीजों को लेकर मैं डर गया, वो चली गई।' बिग बॉस हाउस में ही एक बार एजाज ने सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान को बताया था कि उनके पालतू कुत्तों को उन्हीं की गर्लफ्रेंड लेकर चली गई थी। इतना ही नहीं कुत्ते को उसने अपने दोस्त के फार्म पर भेज दिया था। एजाज को तीन साल बाद पता चला कि उनके पालतू डॉग्स कहां हैं। इससे पहले एजाज ने बताया था कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उनपर यौन शोषण का केस भी कर चुकी है।

पवित्रा ने तोड़ दी थी सगाई

पवित्रा ने तोड़ दी थी सगाई

एजाज के बाद पवित्रा पुनिया ने कुछ दिनों पहले घर की वर्तमान कप्तान कविता कौशिक से अपने रिलेशन को लेकर बात की। पवित्रा ने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है लेकिन खुद उन्होंने ने ही ये रिश्ता तोड़ दिया था। कविता के पूछने पर कि रिश्ता कितना लंबा चला था, पवित्रा ने बताया कि साल 2015 से 2018 तक। पवित्रा ने कविता को यह भी बताया कि वह एक्स मंगेतर को बहुत याद कर रही हैं। बिग बॉस में रिश्ता जोड़ने पर पवित्रा ने कहा कि वह यहां सगाई-शादियां नहीं करनी।

जान के पैदा होने से पहले ही अलग हो गए थे माता-पिता

जान के पैदा होने से पहले ही अलग हो गए थे माता-पिता

अब बिग बॉस हाउस में रिश्तों की बात चली है तो आपको हम पिछले वीकेंड का वार में घर से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट जान कुमार के बार में बता देते हैं। बिग बॉस का हिस्सा रहते हुए जान कुमार ने अपने पेरेंट्स के रिश्ते को लेकर बात की थी। जान ने बताया कि बचपन से ही उनकी मां ने उन्हें पाल पोस कर बड़ा किया है। जान ने बताया कि जब उनकी मां 6 महीने की गर्भवती थीं तभी उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। उन्होंने कहा, मेरे लिए, मेरी मां और पापा वही हैं।

इस कंटेस्टेंट की फाइनेंशियल स्थिति ठीक नहीं

इस कंटेस्टेंट की फाइनेंशियल स्थिति ठीक नहीं

शो से बाहर हो चुके शार्दुल ने कभी नहीं सोचा था कि जिस शो से उनको इतनी उम्मीदें हैं वहां से वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। शार्दुल ने घर में रहते हुए एक बार बताया था कि वह घर से बाहर नहीं होना चाहते क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद भी शार्दुल काम की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 7 विनर गौहर खान ने मंगेतर जैद दरबार के साथ शेयर की एक 'स्टनिंग सेल्फी',फैंल बोले-सुपर क्यूट कपल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+