बिग बॉस 7 विनर गौहर खान ने मंगेतर जैद दरबार के साथ शेयर की एक 'स्टनिंग सेल्फी',फैंल बोले-सुपर क्यूट कपल

नई दिल्ली। 'बिग बॉस 7' की विजेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। हाल ही में दोनों ने अपनी सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी और अपने दोस्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

शेयर की एक खूबसूरत सेल्फी

शेयर की एक खूबसूरत सेल्फी

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर जैद दरबार के साथ ली गई एक खूबसूरत सेल्फ शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में गौहर ने ब्लैक क्रॉप टॉप और सफेद रंग का ट्राउजर कैरी किया है वहीं जैद ने चेक की शर्ट पहनी हुई है। दोनों की तस्वीर को देखकर फैंस 'मेड फॉर इच अदर', सुपर क्यूट कपल जैसा शानदार कमेंट कर रहे हैं।

इससे पहले शेयर की थी दुबई डायरी

इससे पहले शेयर की थी दुबई डायरी

इससे पहले गौहर ने हाल ही में अपने दुबई हॉलीडे ट्रिप की फोटो डायरी फैंस के बीच शेयर की थी। जैद दरबार ने अपनी दुबई वेकेशन की झलक दिखाते हुए गौहर खान के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें गौहर ब्लैक टी-शर्ट और पीली पेंट में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ जैद ने डेनिम और टी-शर्ट के साथ लुक सिंपल रखा है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए जैद लिखते हैं, हाय दुबई। मैं वापस आ गया हूं लेकिन इस बार अपनी हमसफर गौहर खान के साथ। गाजा। सोशल मीडिया पर गौहर-जैद की जोड़ी को हैश-टैग गाजा नाम दिया गया है।

24 दिसम्बर को ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से निकाह करने वाली हैं गौहर

24 दिसम्बर को ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से निकाह करने वाली हैं गौहर

गौहर खान और जैद पिछले कई महीनों से रिलेशनशिप की खबरों से सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी की खबरें आने पर गौहर ने इन्हें अफवाह बताया था जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद 5 नवम्बर को जैद से सगाई करने की अनाउंसमेंट की थी। गौहर 24 दिसम्बर को ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से निकाह करने वाली हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+