बिग बॉस 14: जैस्मिन के पापा की बात सुन अपसेट हुए अली, तो एक्ट्रेस बोली -2 करोड़ का कर्ज लेकर......
मुंबई। बिग बॉस 14(bigg boss 14) में हर दिन कुछ ना कुछ रोमंचक देखने को मिल रहा है। शो में इन दिनों अली गोनी ( Aly Goni)और जैस्मिन भसीन(Jasmin Bhasin) के बीच चल रहा लव एंगल हर किसी को देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह बिग बॉस ने कंटेस्टेंट के परिजनों को मिलने के लिए बुलाया था। फैमिली वीक स्पेशल में जैस्मिन से उनके माता पिता(Jasmin Bhasin's parents ) शो में मिलने पहुंचे। इस दौरान जैस्मिन ने पिता ने उन्हे अकेले खेलने के लिए कहा। जिसने अली गोनी को निराश कर दिया है। अली गोनी जैस्मिन के माता-पिता की सुनकर छोड़कर जाने की बात करते दिखे।

जैस्मिन को अकेले खेलने की माता-पिता ने दी नसीहत
घरवालों ने जैस्मिन को मातापिता से बात करने के लिए 12 मिनट दिए थे। इस दौरान जैस्मिन भसीन के पेरंट्स उन्हें सोलो खेलने की नसीहत देते हैं। वो जैस्मिन से बोलते हैं कि अली के चक्कर में न पड़ें। अपने पेरेंट्स को समझाने की कोशिश करते हुए जैस्मिन बताती हैं कि अली से बाहर से अटैचमेंट, लेकिन वो फिर भी उसे अकेले खेलने के लिए कहती हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अली की वजह से उनकी पर्सनालिटी दब रही है।

'बैंक से 2 करोड़ का लोन लेकर उन्हें चुका दूंगी'
जैस्मिन के पेरेंट्स की बातें सुनकर अली अपसेट हो जाते हैं। इस दौरान जैस्मिन अपने माता-पिता कहीं बातों पर सफाई देती दिखीं। जैस्मिन कहती हैं कि, अली तुम ऐसा मत बोलो, मैं खुद ही इस शो से वोलंटिरियली एग्जिट कर जाउंगी। बैंक से 2 करोड़ का लोन लेकर उन्हें चुका दूंगी। जैस्मिन लगातार अली को समझाती रहीं कि उनके माता-पिता का ये मतलब नहीं था। वहीं अली यह कहते सुने गए थे वे उसके लिए शो में आए थे।

अली गोनी हो गए अपसेट
अली काफी समय तक जैस्मीन के माता-पिता की बातें सुनकर अपसेट रहे, इस दौरान घर वाले उन्हें छेड़ते नजर आए। राहुल वैद्य अळी से कहते हैं कि, मुश्किल है, भाई, इस पर अली कहते हैं कि, मैं सब छोड़कर जैस्मीन के लिए खेलने आया, वे कह रहे हैं कि अकेले खेलो। मैं दो कदम पीछे हट जा रहा हूं। इस दौरान एजाज खान अली गोनी को समझाते दिखे, उन्होंने जैस्मीन के माता पिता की मजबूरियों के बारे में कहा। वहीं अली को उनका दिल जीतने के लिए समझाया।












Click it and Unblock the Notifications