Bigg Boss 13: एलिमिनेट होने के बाद जब घर नहीं पहुंचीं देवोलीना तो क्या हुआ, मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली। टेलीविजन के चर्चित शो बिग बॉस इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। बिग बॉस 13 में कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जिन्हें फाइनलिस्ट के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें से एक्ट्रेस देवोलीना और रश्मि देसाई भी हैं। लेकिन फैंस को उस समय झटका लगा जब दोनों को एक साथ घर से एलिमिनेट कर दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद दोनों अभिनेत्रियां घर नहीं पहुंची थीं। देवोलीना की मां काफी देर तक उनका घर पर इंतजार करती रहीं लेकिन वह नहीं पहुंची। अंत में परेशान होकर उन्होंने देवोलीना की पीआर मैनेजर को फोन लगाया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

बिग बॉस में आने वाला है ट्विस्ट
देवोलीना और रश्मि देसाई को बिग बॉस के घर में कड़े प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जा रहा है। उनके घर से लिकलने के बाद बाकी कंटेस्टेंट खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि बिग बॉस आने वाले दिनों में उन्हें क्या झटका देने वाले हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद देवोलीना और रश्मि देसाई पब्लिकली सामने नहीं आईं हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टीवी शो में दोनों को लेकर कोई ट्विस्ट बाकी है।

मां ने किया बड़ा खुलासा
देवोलीना के घर न पहुंचने पर उनकी मां ने जब पीआर मैनेजर को फोन किया तो उसने जो कहा उससे वह खुशी से उछल पड़ीं। एक स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, देवोलीना के बिग बॉस से एलिमिनेट होने पर वह काफी दुखी हो गई थीं और घर पर उनका इंतजार कर रहीं थीं। काफी देर तक देवोलीना के घर न आने पर उन्होंने पीआर मैनेजर को फोन किया तो उसने बताया कि देवोलीना को एलिमिनेट नहीं किया गया है उनकी शो में फिर से एंट्री होगी।

सीक्रेट रूम में हैं देवोलीना और रश्मि देसाई
देवोलीना की मां ने कहा कि, मैं बिग बॉस की टीम की शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने मेरी बेटी को दूसरा मौका दिया। शो में देवोलीना काफी अच्छा कर रही है और मुझे भरोसा है वह फाइनल तक जरूर जाएगी। उसे गेम में दोबारा देखकर मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने बताया कि, देवोलीना को शो के सीक्रेट रूम में रखा गया है और फिर से उनकी एंट्री होगी। रश्मि के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती है, मेरी जिंदगी में ऐसी कोई दोस्त नहीं रही जो मेरा साथ दे लेकिन देवोलीना और रश्मि की दोस्ती से काफी खुश हूं और दुआ करती हूं ये बॉन्ड बना रहे।

अच्छा खाना बनाती है देवोलीना
शो के बारे में पूछने पर देवोलीना की मां ने बताया कि, शुरू में खाने को लेकर लड़ाईयां हुई लेकिन मेरी बेटी बहुत अच्छा खाना बनाती है। पता नहीं क्यों लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। देवोलीना बहुत अच्छी कुक है और मैं चाहती हूं कि वह शो में खाना बनाती रहे। भारतीय महिला को उनकी इंन्ही स्किल्स के लिए जाना जाता है। मैं चाहती हूं मेरी बेटी सबके लिए प्यार से खाना बनाए, सबको खिलाए और खुद भी खाए।
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक












Click it and Unblock the Notifications