Bigg Boss 13: पूरी जर्नी में रश्मि देसाई संग दिखी सिद्धार्थ की Hot कमेस्ट्री, फिनाले में भी दोनों ने स्टेज पर लगाई आग

मुंबई। 'बिग बॉस 13' की 140 दिनों की लंबी जर्नी शनिवार शाम को आखिरकार खत्म हो गई और इस बार के विजेता टीवी की दुनिया के हैंडसम हीरो सिद्धार्थ शुक्ला रहे, जबकि आसिम रियाज फर्स्ट और शहनाज गिल सेकेंड रनरअप रहीं, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से उनके फैंस में जश्न का माहौल है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिद्धार्थ की जीत को बायस्ड और गलत बता रहे हैं, फिलहाल लोग चाहे कुछ भी कहे लेकिन सच तो यही है कि 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ही चुने गए हैं, उन्हें ही दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है।

रश्मि देसाई संग दिखी सिद्धार्थ की Hot कमेस्ट्री

रश्मि देसाई संग दिखी सिद्धार्थ की Hot कमेस्ट्री

इस पूरी जर्नी के दौरान सिद्धार्थ की इमेज कुछ बैड ब्वॉय वाली ही रही, कलर्स के लोकप्रिय और ऐतिहासिक शो 'बालिका वधु' में शिव का यादगार किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सिद्धार्थ शु्क्ला इस बार पूरे बिग बॉस सीजन के दौरान काफी दिलफेंक, रंगीन मिजाज वाले नजर आए लेकिन रश्मि देसाई के साथ उनकी कमेस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लगी, कभी दोनों का रिश्ता लोगों को काफी गहरा लगा तो कभी दोनों के रिश्ते में कड़वाहट नजर आई, कभी दोनों ने रंगीन मिजाजी दिखाई तो कभी दोनों के बीच में शरारत नजर आई।

सिद्धार्थ के साथ रश्मि ने किया काफी हॉट डांस

लेकिन कुल मिलाकर सिद्धार्थ के साथ रश्मि की कमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया और इन दोनों की कमेस्ट्री ने शो की टीआरपी में उछाल लाने में भी काफी मदद की, रही-सही कसर इन दोनों ने ग्रैंड फिनाले में स्टेज पर हॉट डांस करके पूरी कर दी, दोनों के स्टेज पर ऐसी आग लगाई, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए, दोनों के डांस का वीडियो, शो के खत्म होने के बाद भी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिद्धार्थ की जीत में रश्मि के कातिलाना अंदाज का भी बहुत बड़ा हाथ

सिद्धार्थ की जीत में रश्मि के कातिलाना अंदाज का भी बहुत बड़ा हाथ

हालांकि घर के अंदर सिद्धार्थ और रश्मि के बीच ही सबसे ज्यादा लड़ाईयां देखने को मिलीं, यहां तक दोनों ने गाली गलौच से लेकर एक दूसरे के ऊपर चाय तक फेंक दी थी, इसमें कोई शक नहीं कि सिद्धार्थ की जीत में रश्मि के कातिलाना अंदाज का भी बहुत बड़ा हाथ है, हालांकि सिद्धार्थ पर बदतमीज, एग्रेसिव होने के आरोप भी लगे, लेकिन इन सबके बावजूद लोगों ने सिद्धार्थ को ही विजेता बनाया।

सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आए थे

सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आए थे

यहां आपको बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने लोकप्रिय सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था, उस शो में भी सिद्धार्थ-रश्मि की जोड़ी काफी लोगों को पसंद आई थी।

लेकिन रश्मि देसाई पर भारी पड़े सिद्धार्थ

लेकिन रश्मि देसाई पर भारी पड़े सिद्धार्थ

हालांकि ये जोड़ी हमेशा विवादों में घिरी रही है, लोगों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए लेकिन बावजूद इसके इन दोनों के बीच की नोंक-झोंक को लोगों ने पसंद किया लेकिन इस लड़ाई में सिद्धार्थ, रश्मि से आगे निकल गए और उन्होंने बाजी मारते हुए ट्राफी जीत ली।

ग्रैंड फिनाले का दिन रश्मि के लिए भी रहा काफी खास

हालांकि बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले महज सिद्धार्थ शुक्ला के लिए ही खास नहीं बना, बल्कि ग्रैंड फिनाले का ये दिन रश्मि देसाई के लिए भी काफी स्पेशल साबित हुआ। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में रश्मि देसाई को उनकी मां से मिलना का मौका मिला, इस मौके पर रश्मि देसाई अपनी मां को देखकर काफी भावुक हो गईं तो वही रश्मि की मां भी अपनी बेटी की तारीफ करती नजर आईं।

'मैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं'

'मैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं'

तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने Fixed विनर होने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं, ऐसी बातों पर आप क्या रिएक्ट कर सकते हो, मैंने काफी मुश्किल जर्नी के बाद ये टाइटल जीता है, फिर उस पर कोई सवाल उठाता है तो दुख होता है, जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं।

सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से आसिम रियाज से फैंस बेहद निराश

सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से आसिम रियाज से फैंस बेहद निराश

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से आसिम रियाज से फैंस बेहद निराश हैं, इसलिए वे कलर्स चैनल को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं, कई ट्रोलर्स ने तो चैनल और बिग बॉस मेकर्स को शेमलेस का टैग भी दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+