Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा को लग सकता है झटका, आधी रात को होंगी शो से बाहर!

मुंबई। बिग बॉग सीजन 13 (Bigg Boss 13) काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। कब कौन शो से बाहर हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। इस हफ्ते वीकेंड का वार में विशाल आदित्य सिंह घर से बाहर हुए हैं। इसके साथ ही अब खबरें आ रही हैं कि माहिरा शर्मा भी घर को अलविदा कह सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माहिरा मिडनाइट एविक्शन में घर को अलविदा कह देंगी। ये पारस छाबड़ा के लिए भी किसी झटके से कम नहीं होगा।

शो में पारस से हुई अच्छी दोस्ती

शो में पारस से हुई अच्छी दोस्ती

बता दें इस शो में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। माहिरा घर में पारस का काफी साथ देती हैं, वह टास्क में भी कभी उनका साथ नहीं छोड़तीं। एक टास्क में तो माहिरा को पारस के गुलाम का टैग तक दे दिया गया था। लेकिन फिर भी दोनों की दोस्ती बिलकुल कम नहीं हुई। वो अभी भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

कई बार बाहर जाने से बचीं माहिरा

कई बार बाहर जाने से बचीं माहिरा

कहा तो ये भी जाता है कि माहिरा शर्मा से पारस की नजदीकियों के कारण ही शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला से दोस्ती की थी। हालांकि शो में ऐसे कई मौके आए थे, जब लगा कि माहिरा बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगी लेकिन वह हर बार किसी ना किसी ट्विस्ट की वजह से बच जाती हैं। लेकिन इस बार भी ऐसा हो ये जरूरी नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिनाले काफी नजदीक आ रहा है।

विशाल के एविक्शन पर उठे सवाल?

विशाल के एविक्शन पर उठे सवाल?

वहीं विशाल के एविक्शन पर उनके फैंस सवाल उठा रहे हैं। विशाल कम वोट्स मिलने की वजह से एविक्ट हुए थे। जिससे उनके फैंस काफी निराश हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने इस एविक्शन की काफी निंदा भी की है। लोगों का कहना है कि विशाल को एविक्ट किया जाना एक गलत फैसला है। बता दें विशाल ऐसे अकेले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जो लंबे समय तक शो में टिके रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+