Bigg Boss 12: जसलीन के पिता को मिला ताना-'हमारी बेटी होती तो काटकर फेंक देते'

मुंबई। 'बिग बॉस 12' के प्रतिभागी भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू का लव रिलेशन इस वक्त चर्चाओं के केंद्र में हैं। सोशल मीडिया पर जहां ये परिहास का विषय बन गया है वहीं दूसरी ओर ये बात जसलीन के परिवार वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं हैं। जसलीन के पिता केसर ने कहा कि जिस वक्त हमने टीवी पर ये बात सुनी तो हमारे घर में सन्नाटा पसर गया, घर वाले चिंतित हो गए, रिश्तेदारों के फोन आने लगे और कुछ लोगों ने तो हमें कहा कि 'अगर हमारी बेटी होती तो हम उसे काट कर फेंक देते। '

'जसलीन-जलोटा के रिलेशनशिप की बात हमारे लिए सदमे से कम नहीं थी'

'जसलीन-जलोटा के रिलेशनशिप की बात हमारे लिए सदमे से कम नहीं थी'

इससे पहले केसर ने कहा था कि ये बात जरूर मेरे लिए हैरान कर देने वाली है लेकिन मैं तब तक जसलीन की पर्सनल लाइफ पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता, जब तक मैं उससे मिल न लूं। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा था कि वो दोनों के रिश्तों को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे, जसलीन बड़ी हो गई है और मेरे दिल के काफी करीब है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं उसकी हर बात मान लूं।

'अगर उसने गलती की है तो उसे ही भुगतना होगा'

'अगर उसने गलती की है तो उसे ही भुगतना होगा'

ठीक है, अगर उसने गलती की है तो उसे ही भुगतना होगा, ये उसका फैसला है लेकिन मैं उसके इस फैसले में साथ नहीं हूं। मुझे कभी जसलीन-अनूप के रिश्ते पर शक नहीं हुआ, मैं समझ रहा था कि दोनों गुरु-शिष्या बनकर शो में जा रहे हैं, क्या पता था कि ये सब सुनना पड़ेगा।

खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे अनूप-जसलीन'

खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे अनूप-जसलीन'

मालूम हो कि बिग बास सीजन 12 में एंट्री करते वक्त अनूप जलोटा और जसलीन दोनों ने खुलासा किया है कि वो साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, अभी तक उन्हें चोरी-छुप्पे मिलना पड़ता था लेकिन अब वो खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+