Bigg Boss 12: अनूप जलोटा पर आया सपना चौधरी को गुस्सा, कहा-उनका तो लोटा ही डूब गया

मुंबई। बिग बॉस 12 का रोमांच अपने चरम स्तर पर है, शो के पहले दिन ही भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने और जसलीन मथारू के रिलेशनशिप पर बड़ा धमाका किया था। उन्होंने कहा था कि वो दोनों एक-दूसरे से बेहद प्रेम करते हैं और उन्हें खुशी है कि उन्हें बिग बॉस में साथ वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा लेकिन शो के बाहर आते ही अनूप जलोटा के सुर बदल गए हैं।

'अनूप जलोटा का तो लोटा ही डूब गया'

'अनूप जलोटा का तो लोटा ही डूब गया'

अनूप ने पहले कहा कि उनका और जसलीन का रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि आत्मा का है, वो उनकी बेटी की तरह है और वो उसका कन्यादान करना चाहते हैं, यही नहीं उन्होंने कहा कि बिग बॉस का शो स्‍क्र‍िप्‍टेड है और जो कुछ भी वहां कहा गया वो सब पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा था, जिस पर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को गुस्सा आ गया, उन्होंने कहा कि शो के अंदर अनूप जलोटा जब थे तो सब सही था, जैसे ही शो के बाहर आए सब स्‍क्र‍िप्‍टेड हो गया, अरे उनका तो लोटा ही डूब गया है।

'शो के अंदर थे तो सब ठीक था, बाहर आते ही सब गड़बड़'

'शो के अंदर थे तो सब ठीक था, बाहर आते ही सब गड़बड़'

बिग बॉस 11 में प्रतिभाग कर चुकीं मशहूर स‍िंगर सपना चौधरी ने कहा कि प‍िछले सीजन के मुकाबले ये सीजन काफी द‍िलचस्‍प है, हां कहीं-कहीं ये बोरिंग हुआ है लेकिन फिर भी शो में रोमांच बना हुआ है। सपना ने कहा कि जब शो में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने रिलेशनश‍िप की बात स्‍वीकार की थी तो ठीक था लेकिन अब सब गलत है।

अनूप जलोटा ने तो प्यार की परिभाषा ही बदल दी: सपना

अनूप जलोटा ने तो प्यार की परिभाषा ही बदल दी: सपना

अरे दोनों के रिलेशन के बाद लोगों ने उन्‍हें सपोर्ट किया था। लोगों को लगा था कि प्‍यार की कोई उम्र नहीं होती है लेकिन रिलेशन को फेक बताकर उन्होंने तो प्यार की परिभाषा ही बदल दी, ऐसे में अनूप जलोटा समाज को क्‍या सीख दे रहे हैं, ये मेरी समझ से बाहर है, उन्हें तो शर्म आनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+