Bigg Boss 11: बातों-बातों में अर्शी खान पर भड़के जुबैर, बोले- दफा हो, गरीबों की राखी सावंत
नई दिल्ली। बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में वो सब शुरू हो चुका है, जिसके लिए ये शो जाना जाता है। कंसेस्टेंट का एक-दूसरे से लड़ना-झगड़ना भी शुरू हो चुका है। जुबैर खान बिग-बॉस के घर में सबसे भिड़ रहे हैं। घर में आते ही पुनीत शर्मा से लड़ने वाले जुबैर खान ने अब अर्शी खान को गरीबों की राखी सावंत कहा है। अर्शी के साथ एक बहस के दौरान जुबैर ने उन्हें गरीबों की राखी सावंत कह दिया। ये सब तब शुरू हुआ, जब अर्शी ने जुबैर से ठीक से बात करने को कहा और दोनों में तनातनी हो गई।


दाउद इब्राहिम के रिश्तेदार हैं जुबैर
जुबैर खान अंडरवर्ल्ड के डॉन दाउद इब्रहिम के रिश्तेदार हैं। दाउद की बहन हसीना पारकर की बेटी की शादी जुबैर से हुई है। हसीना को दाउद के बेहद करीब माना जाता रहा है, ऐसे में जुबैर का नाम दाउद के रिश्तेदार के तौर पर जाना जाता है। हालांकि जुबैर लगातार ये कहते रहे हैं कि उनको उनके काम के लिए जाना जाए ना कि इसलिए कि वो दाउद के रिश्तेदार हैं, या उनकी बीवी के मायके के लोगों के अंडरवर्ल्ड में कनेक्शन है।

अर्शी पहले भी भिड़ चुकीं
अर्शी खान का विवादों से पुराना नाता रहा है और वो अभी भी बदली नहीं हैं, ये बिग बॉस में उनकी एंट्री के साथ ही साबित हो रहा है। उनकी एंट्री बंदगी कालरा के साथ दंगल का दांव खेलते हुई। अर्शी ने घर में एंट्री करते ही कहा कि, मेरी लडाइयां तो जरूर होंगी, जिसके बाद आग लगेगी। जिस पर पड़ोसियों ने भी साफ कहा कि आग लगेगी तो तुम भी जल जाओगी। अर्शी की ये बात जुबैर से उनकी तूतू-मैंमैं से साबित हो रही है।

अर्शी का विवादों से रहा है पुराना नाता
अर्शी खान ने 2016 में शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने की बात कह दी थी हालांकि, बाद में मामला सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने का निकला। ये अकेला मामला नहीं है साल 2016 में टी-20 वर्ल्डकप में शाहिद के शतक पर उन्होंने कपड़े उतारने की बात कही थी। 2016 में ही अर्शी को पुणे पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था।
Bigg Boss-11 में अर्शी खान, शाहिद अफरीदी को बताया था बेड पर जबरदस्त












Click it and Unblock the Notifications