Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 11 से निकलकर राधे मां की शरण में पहुंचीं सपना चौधरी, फोटो वायरल

नई दिल्ली। बिग बॉस के सीजन 11 से हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भले ही बाहर हो गई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर सपना लगातार छाई हुईं है। बिग बॉस के बाद बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने के बाद सपना अब टीवी सीरियल में डेब्यू करने जा रही है। सपना ने टीवी में डेब्यू करने से पहले खुद को देवी बताने वाली राधे मां का आशीर्वाद दिया। राधे मां के साथ सपना की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

राधे मां की शरण में सपना

राधे मां की शरण में सपना

सपना कलर्स के टीवी शो लाडो में गेस्ट कलाकार के तौर पर दिखाई देने वाली है। सपना ने इस सीरियल की शूटिंग से पहले राधे मां का आशीर्वाद लिया। सपना ने खुद से तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है, जिसमें वो राधे मां के सामने हाथ जोड़े खड़ी हैं। आपको बता दें कि विवादित धर्मगुरू राधे मां पर आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं सपना चौधरी को राधे मां के सामने हाथ जोड़े देख लोग हैरान है।

सपना चौधरी की बॉलीवुड में एंट्री

सपना चौधरी की बॉलीवुड में एंट्री

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दस्तक दे दी है। सपना 'नानू की जानू' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें सपना अभय देओल के साथ शूट कर रही थी।

कौन हैं सपना चौधरी

कौन हैं सपना चौधरी

आपको बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर है। 12 साल की उम्र में ही सपना ने घर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। सपना ने डांसिंग और सिंगिंग में अपना करियार बनाया और अपनी अलग पहचान बना ली। उन्हें डांसिंग सेंसेशन कहा जाता है। सपना स्टेज शोज करती है। साल 2016 में सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लोगों के अश्लील कमेंट से परेशान होकर सपना ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। हालांकि अब सपना करियर के ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुकी है। बिग बॉस सीजन 11 में शामिल सपना एक मजबूत दावेदार मानी जा रही थी, हालांकि कम वोट मिलने की वजह से वो घर से बेघर हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+