सपना चौधरी की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, जानिए क्या है इन Pics का सच

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की दुल्हन बनी तस्वीरें वायरल हो रही है। ये दावा किया जा रहा है कि सपना शादीशुदा हैं

नई दिल्ली। कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में सबसे ज्यादा अगर किसी की चर्चा हो रही हैं तो वो है हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी। बिग बॉस के घर के भीतर अर्शी खान की वजह से सपना छाई हुईं हैं तो घर के बाहर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें तहलका मचा रही है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में सपना दुल्हन के जोड़े में हैं तो वहीं ये दावा किया जा रहा है कि सपना चौधरी शादीशुदा हैं। आपको इन तस्वीरों की असली सच्चाई और उन दालों की असलियत बताते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि क्या सच में सपना शादीशुदा है?

 क्या शादीशुदा हैं सपना

क्या शादीशुदा हैं सपना


सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से दावा किया जा रहा है कि सपना शादीशुदा हैं और उन्होंने ये बात कलर्स से छुपाई है। तस्वीरों में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना ने गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा हैं और दुल्हन की तरह दिख रही हैं। इसी तस्वीर की वजह से उन्हें शादीशुदा बताया जा रहा है।

क्या है सपना की शादी का सच

क्या है सपना की शादी का सच

हम आपको बता दें कि सपना चौधरी की ये तस्वीरें उनकी शादी की नहीं है। ये उनकी असल जिंदगी की नहीं बल्कि एक एल्बम की है। जिसके लिए उन्होंने दुल्हन का मेकअप किया था।

 फोटो की असलियत

फोटो की असलियत


ये तस्वीरें सपना चौधरी के गाने 'मेरी कांची असनाई' से ली गई हैं। इस गाने के लिए सपना चौधरी ने एक शादीशुदा लड़की का किरदार निभाया था। किसी ने इस गाने के वीडियो से तस्वीरों निकालकर उसे वायरल किया है। ये तस्वीरें असल में सपना की ही है, लेकिन उनके शादीशुदा होने का दावा बिल्कुल गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+