Bigg Boss 11: सलमान खान के साथ दिखेगा दाउद इब्राहिम का रिश्तेदार जुबैर खान
Bigg Boss 11: सलमान के शो में नजर आएगा दाउद इब्राहिम का रिश्तेदार
नई दिल्ली। लोकप्रिय टीवी शो बिग-बॉस के ग्यारहवें सीजन में इस बार अंडरवर्ल्ड डॉन का दाउद इब्राहिम का रिश्तेदार जुबैर खान भी नजर आएगा। जुबेर खान एक फिल्म मेकर हैं और अपना प्रोड्क्शन हाउस चलाते हैं लेकिन दाउद परिवार से रिश्ते हमेशा ही उनकी दूसरी पहचान पर भारी पड़ते हैं। 1 अक्टूबर से शुरू हुए बिग-बॉस के ग्यारहवें सीजन में वो नजर आने वाले हैं। बिग-बॉस को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।


दाउद की बहन के दामाद हैं जुबैर
दाउद की इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बेटी की शादी जुबैर से हुई है। हसीना को दाउद के बेहद करीब माना जाता रहा है, ऐसे में उनका नाम दाउद के रिश्तेदार के तौर पर जाना जाता है। हालांकि जुबैर लगातार ये कहते रहे हैं कि उनको उनके काम के लिए जाना जाए ना कि इसलिए कि वो दाउद के रिश्तेदार हैं, या उनकी बीवी के मायके के लोगों के अंडरवर्ल्ड में कनेक्शन है।

दाउद का रिश्तेदार होने का कर्ज चुकाया
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, जुबैर कहते हैं कि उनकी पहचान दाउद के रिश्तेदार की रही है, जबकि उनका अंडरवर्ल्ड से कोई नाता नहीं रहा है। जुबेर कहते हैं उन्होंने दाउद के रिश्तेदार होने का बड़ा कर्ज चुकाया है। वो एक फिल्ममेकर हैं लेकिन लोग उनके साथ काम करने से बचते हैं। वो बताते हैं कि 2011 में जब पता चला कि वो दाउद के रिश्तेदार हैं तो तमाम निवेशकों ने उनके फिल्म प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए। निवशकों ने साफ इंकार कर दिया कि वो मेरी फिल्म में पैसा नहीं लगाएंगे।

'बिग-बॉस के जरिए खुद को बताना चाहता हूं'
जुबेर कहते हैं 'बिग-बॉस उनकी जिंदगी में एक बड़ा मौका है। इसके जरिए वो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में अपने बारे मे बने पूर्वाग्रहों को तोड़ने में कामयाब होंगे।' वो कहते हैं 'शादी के बाद से ही लगातार मुझे कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी, कई मौकों पर धमकियां भी मिलीं लेकिन मैंने इस सबसे ना डरने का फैसला किया। जुबेर खान कहते हैं कि जब पहली बार उनको बिग-बॉस में आने के लिए फोन आया तो उन्होंने इसे प्रैंक समझा लेकिन जब मुझे पता चला कि ये सीरियस है तो मुझे बहुत खुशी हुई।
बिग बॉस के घर में भी खूब नाचेंगी सपना चौधरी, फैंस को बताया अपना प्लान












Click it and Unblock the Notifications