Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कब होंगे चुनाव? सामने आई ये बड़ी खबर

Assembly election dates: राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम इन दिनों पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगे हुए हैं। साल के आखिर में इन पांचों राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं और हर किसी को चुनाव तारीखों का इंतजार है।

अब इन पांचों राज्यों में चुनावी कार्यक्रम को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, चुनाव आयोग 8 से 10 अक्टूबर के बीच इन राज्यों के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है।

assembly election date

वहीं, वोटिंग की अगर बात करें तो इन पांचों राज्यों में नवंबर के दूसरे सप्ताह से दिसंबर के पहले हफ्ते के बीच चुनाव हो सकते हैं। इसके अलावा साल 2018 की तरह इस बार भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव हो सकते हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में दो चरण में मतदान कराया जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में दो चरण में ही वोटिंग हुई थी।

कब हो सकती है मतगणना?
खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन, सभी पांचों राज्यों के लिए मतगणना एक ही दिन कराई जाएगी। पांचों राज्यों के लिए मतगणना 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कराई जा सकती है।

किस राज्य में अभी किस दल की सरकार?
आपको बता दें कि मिजोरम में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जहां 17 दिसंबर को खत्म होगा, वहीं तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल अगले साल जनवरी की अलग-अलग तारीखों में समाप्त होने जा रहा है। मिजोरम में फिलहाल भाजपा के समर्थन से मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है, वहीं तेलंगाना में केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस सरकार चला रही है। इनके अलावा मध्य प्रदेश में भाजपा और छत्तीसगढ़-राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+