बेंगलुरु में लगा 'महाजाम', आउटर रिंग रोड पर पहुंचीं थीं सामान्य से दोगुना ज्यादा गाड़ियां

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की सड़कों पर बुधवार शाम गाड़ियां रेंगती नजर आईं। वहां के टेक कॉरिडोर आउटर रिंग रोड पर काफी ज्यादा लोग पहुंच गए थे, ऐसे में महाजाम लगा। इस जाम को खुलवाने के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 26 सितंबर को बेंगलुरु बंद का आह्वान किया गया था। जिसको देखते हुए कई निजी कंपनियों ने वर्फ फ्राम होम कर दिया था। उसके एक दिन बाद ज्यादातर कर्मचारी दफ्तर आ गए। जिससे यातायात में काफी ज्यादा वृद्धि हो गई। इसके अलावा लंबी छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग शहर से बाहर जा रहे। जिससे भी ट्रैफिक में बढ़ोतरी हुई।

Karnataka

सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि उनको चार घंटे से ज्यादा जाम में फंसा रहना पड़ा। कई जगहों पर स्कूल बसें भी इसमें फंसी रहीं। पुलिस ने लोगों को जल्दबाजी नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    बेंगलुरु में लगा 'महाजाम', आउटर रिंग रोड पर पहुंचीं थीं सामान्य से दोगुना ज्यादा गाड़ियां

    मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एमएन अनुचेथ ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बंद के बाद काम पर लौटे हैं। इसके अलावा लंबी छुट्टियां शुरू होने की वजह से लोग बाहर जा रहे। साथ ही बारिश की वजह से सड़कों की भी स्थिति खराब है, जिस वजह से ऐसी स्थिति देखने को मिली।

    वहीं आउटर रिंग रोड कंपनीज एसोसिएशन (ओआरआरसीए) ने एक एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कंपनियों को अपने कर्मचारियों को ग्रिडलॉक के चलते बाहर निकलने का समय बढ़ाने की सलाह दी है। एचएएल हवाई अड्डे के पास भी सड़कों पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला।

    28 से शुरू हो रहीं छुट्टियां
    दरअसल 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है, जबकि 29 अक्टूबर को कई संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। उसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी पड़ जाएगी। फिर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। ऐसे में देखा जाए तो कुल 5 दिनों की छुट्टियां बड़ रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+